विज्ञापन

MP के अनूपपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 3 की मौत, दो बच्चों सहित 4 घायल

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में 5 वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

MP के अनूपपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 3 की मौत, दो बच्चों सहित 4 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई.
  • दुर्घटना ग्राम पंचायत जर्राटोला के आरोग्यधाम मंदिर के सामने कोतमा में मंगलवार को हुई थी.
  • हादसे के समय दोनों मोटरसाइकिलों पर कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक परिवार और दो भाई शामिल थे.
अनूपपुर:

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में पांच वर्षीय एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.‌ एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले में कोतमा की ग्राम पंचायत जर्राटोला में आरोग्यधाम मंदिर के ठीक सामने हुई.

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही ‘डायल 112' की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल कोतमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया  कोतमा के थाना प्रभारी रत्नाभर शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे के वक्त दोनों मोटरसाइकिलों पर कुल सात लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो भाई जा रहे थे.

शुक्ला ने बताया कि इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार हीरा सिंह (37) और उनके पांच वर्षीय बेटे वर्षीय ऋषि सिंह तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार खुमान सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया.

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी की शिव-पार्वती वाली दलील पर भाजपा ने पूछ लिया अलाउद्दीन खिलजी-मलिक काफूर वाला सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com