विज्ञापन

"क्या मैं इस्तीफा दे दूं?" MLA ने मंच से पूछा, भीड़ बोली- "हां, दे दो", फिर झेंप गए विधायक जी; वायरल वीडियो

रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के दौरान सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मंच से इस्तीफे को लेकर जनता से सवाल पूछा है.

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का मंच से इस्तीफे को लेकर वीडियो सामने आया.
  • विधायक ने लोगों से पूछा कि क्या मैं इस्तीफा दे दूं, जिस पर भीड़ ने तुरंत हां में जवाब दिया
  • विधायक ने भीड़ की प्रतिक्रिया पर कहा कि इस्तीफा देने के लिए भोपाल जाना पड़ेगा, जिससे माहौल हल्का हुआ
  • कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस संवाद पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो अचानक चर्चा का विषय बन गया है. जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने मंच से मौजूद लोगों से ऐसा सवाल पूछा जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

"क्या मैं इस्तीफा दे दूं?" पर भीड़ ने दिया जवाब

रतलाम के रानीसिंग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधन देते हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लोगों से पूछा, "क्या मैं इस्तीफा दे दूं?" उनके सवाल के तुरंत बाद भीड़ में मौजूद लोगों की ओर से आवाज आई, "हां, दे दो, दे दो."

विधायक ने भी अपने अंदाज में दिया जवाब

जनता की प्रतिक्रिया सुनने के बाद विधायक ने माहौल को हल्का करते हुए जवाब दिया, "उसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा." कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच यह संवाद कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग विधायक और जनता के बीच हुए इस संवाद पर टिप्पणी कर रहे हैं तो कई लोग इसके राजनीतिक मायने भी खोज रहे हैं.

हालांकि विधायक ने इस्तीफे की बात किस संदर्भ में कही थी और भीड़ से ऐसी प्रतिक्रिया क्यों आई, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इसके बावजूद मंच पर हुआ यह संवाद और उसके बाद दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें | 'अंकल अमरिंदर' से राहुल गांधी से मुलाकात तक, विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में क्यों बढ़ी हलचल?

यह भी पढ़ें | 'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', मथुरा से केशव मौर्य ने बता दिया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhyapradesh, Ratlam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com