विज्ञापन

उत्तराखंड में 2 बड़े हादसे; ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पुल से गिरी बस में 6 की मौत, रूद्रप्रयाग में 4 मरे

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों से भरी बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कई मौतें हुई हैं. SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

उत्तराखंड में 2 बड़े हादसे; ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पुल से गिरी बस में 6 की मौत, रूद्रप्रयाग में 4 मरे
टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में सड़क हादसे.
Photo: Screengrab/ANI
टिहरी गढ़वाल:

उत्तराखंड से दो दर्दनाक सड़क हादसों की खबर सामने आई है. टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए. वहीं, दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग की क्यूजा घाटी में शादी से लौट रहे लोगों से भरी बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.

टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस पुल से नीचे खाई में गिर गई. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. हादसा टिहरी गढ़वाल के गुलार बाजार के पास हुआ. हादसे का शिकार हुई बस एक पुल से करीब 100 मीटर नीचे एक बस खाई में गिर गई.

हादसे की जानकारी मिलते ही ब्यासी और ढालवाला स्थित SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और SSP श्वेता चौबे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं.
Latest and Breaking News on NDTV
दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 20 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में 4 की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात क्यूजा घाटी में शादी से लौट रहे लोगों से भरी एक बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें | चारधाम यात्रा पर दो दिनों की ब्रेक; आखिर क्यों रोकी गई बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की ये यात्रा?

यह भी पढ़ें | देवप्रयाग का श्री रघुनाथ मंदिर, जहां भगवान श्रीराम ने की थी तपस्या, CM धामी ने बताया महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand, Tehri Garhwal, Rishikesh Badrinath Highway, Road Accident, Uttarakhand Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com