विज्ञापन

नदी-नाले पार कर गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; सुकमा में ‘मोटरसाइकिल पर प्रशासन’, ग्रामीणों को दीं ये सौगातें

सुकमा में कलेक्टर ने मोटरसाइकिल से मोरपल्ली गांव पहुंचकर समस्याएं सुनीं. अब गांव में ही राशन, बोर खनन और सोलर सुधार के निर्देश.

नदी-नाले पार कर गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; सुकमा में ‘मोटरसाइकिल पर प्रशासन’, ग्रामीणों को दीं ये सौगातें
मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे कलेक्टर, मोरपल्ली में किया बड़ा ऐलान

Sukma Collector Visit: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ और पहुंचविहीन इलाके मोरपल्ली में प्रशासन की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर मोटरसाइकिल पर सवार होकर उबड़-खाबड़ रास्तों और नदी-नालों को पार करते हुए गांव पहुंचे. जहां आमतौर पर सरकारी गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं, वहां अधिकारियों का इस तरह सीधे जनता के बीच पहुंचना चर्चा का विषय बन गया. ग्रामीणों ने पहली बार प्रशासन को इतने करीब से देखा और अपनी समस्याएं सीधे बताईं. इस दौरान कलेक्टर ने राशन, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई अहम निर्देश मौके पर ही दिए. सुकमा से NDTV के लिए सलीम शेख की रिपोर्ट.

दुर्गम रास्तों से होकर गांव पहुंचे अधिकारी

सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे मोरपल्ली जैसे गांवों में पहुंचना आसान नहीं है. परिवहन सुविधाओं के अभाव में कलेक्टर अमित कुमार और सीईओ मुकुंद ठाकुर ने खुद मोटरसाइकिल से सफर तय किया. पथरीले रास्ते, नदी-नाले और दुर्गम इलाके पार कर प्रशासनिक टीम गांव तक पहुंची.

Sukma Collector Visit: दुर्गम रास्तों का सफर

ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

गांव पहुंचने के बाद कलेक्टर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. ग्रामीणों ने राशन, पेयजल, बिजली, सड़क और आंगनबाड़ी जैसी बुनियादी समस्याओं को सामने रखा. अधिकारियों ने न केवल समस्याएं सुनीं बल्कि तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए.

गांव में ही मिलेगा राशन

ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या राशन के लिए दूर जाना थी. इस पर कलेक्टर ने बताया कि गांव में राशन दुकान का निर्माण अंतिम चरण में है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले महीने से गांव में ही खाद्यान्न वितरण शुरू हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी.

चौपाल में दिए गए अहम निर्देश

कलेक्टर ने मौके पर ही कई जरूरी आदेश जारी किए:

  • मोरपल्ली में नए बोर खनन की मंजूरी
  • खराब पड़े सोलर प्लांट की मरम्मत
  • ग्राम पटेल के एक साल से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान
  • गांव में नया कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोलने की अनुमति

इसके अलावा सुरपनगुड़ा में साप्ताहिक बाजार शुरू करने और उप स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण के निर्देश भी दिए गए.

Sukma Collector Visit: चौपाल में समस्याएं सुनते कलेक्टर

शिक्षा और बच्चों पर भी विशेष ध्यान

दौरे के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया और शिक्षकों को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए.

महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

महिलाओं से संवाद करते हुए कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराने की अपील की. उन्होंने महिलाओं और युवाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए जागरूक किया.

सरकारी दस्तावेजों पर जोर

ग्रामीणों को वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया. प्रशासन का उद्देश्य है कि गांव के सभी लोगों को सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ मिले.

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना की 37वीं किस्त 14 जून को केसली से जारी करेंगे CM मोहन, ₹350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी

यह भी पढ़ें : भोपाल के क्लिनिक में काम करने वाले को कैसे और किसने बनाया 'लोन वुल्फ'? हैंडलरों ने दिलाई थी एक शपथ EXCLUSIVE

यह भी पढ़ें : MP में एक और नाम परिवर्तन; सागर का देवरी अब ‘देवपुरी' होगा; 200 साल बाद ऐतिहासिक नगरी की लौटेगी पहचान

यह भी पढ़ें : 6 साल की उम्र से क्रिकेट के प्रति जिद, जुनून और मेहनत; अब अंडर-19 टीम के कप्तान बने यशवर्धन सिंह चौहान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukma Collector, Sukma News, Chhattisgarh News, Rural Development, Government Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com