विज्ञापन

108 एंबुलेंस पर बकरी चोरी का आरोप, नाराज़ ग्रामीणों ने लगाया जाम, सतना में दो घंटे ठप रहा यातायात

Bakri Chori Case Satna: सतना के रामपुर बघेलान में बकरी चोरी और पुलिस कार्रवाई में देरी से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, बसें और वाहन फंसे. पढ़िए पूरी खबर.

108 एंबुलेंस पर बकरी चोरी का आरोप, नाराज़ ग्रामीणों ने लगाया जाम, सतना में दो घंटे ठप रहा यातायात
सतना के रामपुर बघेलान में बकरी चोरी के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Bakri Chori Case Satna: सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में बकरियों की चोरी की घटना और पुलिस कार्यवाही में देरी से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को रामपुर बघेलान–अमरपाटन मार्ग पर जाम लगा दिया. जाम के कारण दोनों तरफ यात्री बसें, चारपहिया और दोपहिया वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आरोप है कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने दो दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा. लगभग दो घंटे की समझाइश के बाद यातायात बहाल हो सका.

बीदा गांव में हुई चोरी से भड़का गुस्सा

मामला रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बीदा गांव का है, जहां निवासी मुन्ना यादव की 3-4 मई की दरमियानी रात दो बकरियां चोरी हो गईं. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने से वह नाराज हो गया.

Bakri Chori Case Satna: बकरी चोरी मामला

Bakri Chori Case Satna: बकरी चोरी मामला

108 एंबुलेंस पर उठे सवाल

मुन्ना यादव का आरोप है कि घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब एक 108 एंबुलेंस संदिग्ध तरीके से घर के पास आकर रुकी. बदमाश एंबुलेंस में बकरियां लाद रहे थे. विरोध करने पर चाकू दिखाया गया, हालांकि मुन्ना एक बकरी छुड़ाने में सफल रहा, लेकिन उसके हाथ में चोट आई.

ग्रामीणों ने लगाया सड़क जाम

कार्रवाई न होने से नाराज मुन्ना यादव ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क पर बाड़ी बंदी कर जाम लगा दिया. इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी, दो घंटे बाद खुला जाम

जाम के कारण कई यात्री बसें फंसी रहीं. गर्मी और उमस में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों का बुरा हाल रहा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण पहले जाम खोलने को तैयार नहीं थे. करीब दो घंटे की समझाइश और शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और यातायात बहाल हो सका.

यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस: सोनम की जमानत पर मेघालय सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, 12 मई को होगी अगली सुनवाई

यह भी पढ़ें : 6 दिन की मासूम का सौदा; हाईवे पर मिली लावारिश बच्ची से खुला बच्चा तस्करी रैकेट, स्टाफ नर्स समेत 7 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : AI से रची गई IAS कोचिंग डायरेक्टर के अपहरण की साजिश, शुभ्रा रंजन मामले में भोपाल पुलिस का बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें : महाकाल से कूनो तक का रेल सफर होगा आसान; नागदा-मथुरा रेल लाइन से MP पर्यटन को मिलेगी रफ्तार : CM मोहन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com