IAS Coaching Director Kidnapping Case: भोपाल में चर्चित IAS कोचिंग डायरेक्टर और यूपीएससी मेंटर शुभ्रा रंजन किडनैपिंग केस में जांच के दौरान एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे अपहरण कांड की साजिश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल टूल्स की मदद से रची गई थी. आरोपियों ने न सिर्फ किडनैपिंग की योजना बनाई, बल्कि गिरफ्तारी से बचने, पैसों के लेन-देन और विदेश भागने तक की रणनीति भी तकनीक के सहारे तैयार की. इस मामले में अब तक पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं. यह केस अब टेक्नोलॉजी आधारित संगठित अपराध के रूप में देखा जा रहा है.
AI की मदद से रची गई साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी प्रियंक शर्मा ने पूरे अपराध की प्लानिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से की थी. जांच अधिकारियों के मुताबिक, प्रियंक ने AI टूल्स से यह समझने की कोशिश की कि किडनैपिंग को अंजाम कैसे दिया जाए, किन रास्तों और तरीकों से पुलिस से बचा जा सकता है और किस तरह डिजिटल ट्रैक छोड़े बिना गतिविधियां की जा सकती हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी

Crime News: शुभ्रा रंजन किडनैपिंग केस
विदेश भागने तक की बनाई रणनीति
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने देश छोड़कर फरार होने की पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी. प्रियंक शर्मा ने यूरोप के विभिन्न देशों के वीजा नियमों, वहां शरण लेने की संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल से जुड़े विकल्पों की ऑनलाइन जानकारी जुटाई थी. पुलिस के अनुसार, इन जानकारियों को जुटाने के लिए भी उसने डिजिटल प्लेटफॉर्म और AI आधारित टूल्स का सहारा लिया.
पैसों के ट्रांसफर और डिजिटल ट्रैक से बचने की कोशिश
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने किडनैपिंग के बाद फिरौती की रकम को ट्रांसफर करने और डिजिटल निगरानी से बचने के तरीकों पर भी गहन रिसर्च की थी. इसमें ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, डिजिटल वॉलेट और ट्रैक से बचने की रणनीतियां शामिल थीं. बरामद डिजिटल डिवाइस से इन सर्च और प्लानिंग से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं.
6 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी
इस केस में पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी से लगातार पूछताछ की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. वहीं, दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.
संगठित और टेक्नोलॉजी आधारित अपराध मान रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक अपहरण की घटना नहीं है, बल्कि पारंपरिक अपराध और साइबर क्राइम का खतरनाक मेल है. जांच एजेंसियां अब प्रियंक शर्मा से जुड़े डिजिटल डेटा, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क और साजिश की परतें पूरी तरह उजागर की जा सकें.
यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लोगों से करोड़ों की वसूली, रायपुर में शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : लेंसकार्ट के बाद अब पेंटालून्स शोरूम पर विवाद; जबलपुर में टीका-कलावा पर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
यह भी पढ़ें : सोनभद्र में दहेज की बलि चढ़ीं 3 जिंदगियां: 8 महीने के दुधमुहे बच्चे व बेटे संग महिला ने लगाई फांसी
यह भी पढ़ें : MP के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, नरसिंहपुर की शुगर मिल में डीडीएस टैंक गिरने से दो मजदूरों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं