विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम, कल चुना जाएगा विधायक दल का नेता

Bengal BJP CM: बंगाल में मुख्यमंत्री पद की रेस में बंगाल में बीजेपी की हिंदुत्व को धार देने वाले सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे चल रहे थे. वहीं पूर्व बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, मौजूदा बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य के नामों की चर्चा भी थी. लेकिन अब सीएम के नाम से सस्पेंस हट चुका है.

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम, कल चुना जाएगा विधायक दल का नेता
  • बंगाल में बीजेपी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी, इस पर से पर्दा हट गया है
  • सूत्रों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, कल विधायक दल का नेता चुना जाएगा
  • सुवेंदु ने भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराया और नंदीग्राम सीट भी जीतकर बीजेपी के मुख्य चेहरे के रूप में उभरे

बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद से ही ये सवाल उठ रहा था कि आखिर बंगाल का नयासीएम कौन बनेगा. बीजेपी किसे बंगाल की सत्ता सौंपेगी. लेकिन अब इस नाम पर से पर्दा उठ गया है. सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी बंगाल के वए मुख्यमंत्री होंगे. उनको गुरुवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.बता दें कि बीजेपी ने 293 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. ममता बनर्जी के हाथों से 15 साल की सत्ता खिसक गई है. अब बंगाल को नया सीएम मिलने जा रहा है वो भी सुवेंदु अधिकारी के रूप में.

कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री?

सुवेंदु अधिकारी के नाम के कयास पहले से ही  लगाए जा रहे थे. बंगाल में ममता बनर्जी को उन्होंने भवानीपुर सीट से करारी शिकस्त दी है. वहीं वह नंदीग्राम सीट भी जीत गए. बंगाल में वह बीजेपी का मुख्य चेहरा माने जाते हैं. सुवेंदु ममता की टीएमसी से ही बीजेपी में आए थे. लेकिन ममता पर सबसे ज्यादा आक्रामक भी चुनाव के दौरान वही रहे. 2021 से लेकर 2026 के विधानसभा चुनाव तक, सुवेंदु ने ममता बनर्जी को सीधी टक्कर दी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सुवेंदु ने इन बड़े चेहरों को पछाड़ा

बंगाल में मुख्यमंत्री पद की रेस में बंगाल में बीजेपी की हिंदुत्व को धार देने वाले सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे चल रहे थे. वहीं पूर्व बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, मौजूदा बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य के नामों की चर्चा भी थी. वहीं महिला चेहरों में रूपा गांगुली और  बीजेपी की फायरब्रांड नेता अग्निमित्रा पॉल के नामों की चर्चा थी. लेकिन सस्पेंस अब हट चुका है. खबर के मुताबिक सुवेंदु ही बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. अब तक इस पर पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सुवेंदु अधिकारी के बारे में जानें

सुवेंदु अधिकारी बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. उनका ताल्लुक बंगाल के प्रभावशाली कृषि और जमींदार समुदाय महिष्य (Mahishya) से हैं. उनके परिवार का पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में जबरदस्त राजनीतिक दबदबा है. सुवेंदु के पिता शिशिर अधिकारी और भाई भी राजनीति में बड़ा नाम हैं. सुवेंदु लंबे समय तक ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद लोगों में शामिल रहे. वह तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते थे. लेकिन दिसंबर 2020 में वह टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. पार्टी छोड़ते ही उन्होंने ममता दीदी पर ऐसा आक्रामक रुख अपनाया कि बंगाल में बीजेपी का मुख्य चेहरा बन बैठे.

ये भी पढ़ें- कौन बनेगा बंगाल का CM, शुभेंदु अधिकारी रेस में आग

लेखक के बारे में
img
विकास भदौरिया
Editor, National Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal BJP CM, Shubhendu Adhikari, Shubhendu Adhikari Bengal Cm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com