Honeymoon Murder Case Meghalaya: मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है. राज्य सरकार ने मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ मेघालय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर निचली अदालत के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें यह कहते हुए जमानत दी गई थी कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए थे. हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी कर दिया है. यह मामला अब 12 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है.
हाईकोर्ट में सरकार की याचिका
मेघालय सरकार ने कहा है कि अतिरिक्त उपायुक्त (न्यायिक) डी.आर. खारबटेंग द्वारा 27 अप्रैल को पारित जमानत आदेश तथ्यात्मक रूप से गलत आधार पर दिया गया. सरकार की याचिका में कहा गया है कि समकालीन दस्तावेज इस बात को स्पष्ट करते हैं कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधारों की पूरी जानकारी दी गई थी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी

Honeymoon Murder Case: सोनम की जमानत पर मेघालय सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती
निचली अदालत का आदेश विवादों में
निचली अदालत ने सोनम रघुवंशी को जमानत यह कहते हुए दी थी कि गिरफ्तारी के समय उसे कारणों से अवगत नहीं कराया गया. सरकार का कहना है कि अदालत ने इन दस्तावेजों और रिकॉर्ड पर सही ढंग से गौर नहीं किया.
चार्जशीट और आरोप गठन का हवाला
सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि मामले में 5 सितंबर 2024 को मुख्य चार्जशीट दाखिल की जा चुकी थी, जबकि 10 फरवरी 2025 को पूरक चार्जशीट भी पेश की गई. इसके अलावा 28 अक्टूबर 2024 को आरोप भी तय किए जा चुके हैं. ऐसे में यह स्पष्ट है कि आरोपी को न केवल केस की प्रकृति बल्कि गिरफ्तारी के आधारों की भी पूरी जानकारी थी.
सरकार का तर्क
याचिका में कहा गया है कि चार्जशीट दाखिल होने और आरोप तय होने के बाद यह मानना कि आरोपी गिरफ्तारी के आधारों से अनजान थी, न्यायोचित नहीं है. सरकार के अनुसार, निचली अदालत ने इस महत्वपूर्ण पहलू की अनदेखी की.
हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
मामला हाईकोर्ट में पेश होने पर अदालत ने सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी किया. अब इस संवेदनशील और चर्चित मामले में अगली सुनवाई 12 मई को होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.
यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस; सोनम को इन 3 वजहों से मिली जमानत, जानें- राजा के बाकी हत्यारोपी को क्याें नहीं मिलेगी रिहाई?
यह भी पढ़ें : बरगी क्रूज हादसा: जबलपुर कोर्ट का सख्त आदेश, 2 दिन में FIR दर्ज कर रिपोर्ट पेश करें, पुलिस को लगाई फटकार
यह भी पढ़ें : महाकाल से कूनो तक का रेल सफर होगा आसान; नागदा-मथुरा रेल लाइन से MP पर्यटन को मिलेगी रफ्तार : CM मोहन
यह भी पढ़ें : 6 दिन की मासूम का सौदा; हाईवे पर मिली लावारिश बच्ची से खुला बच्चा तस्करी रैकेट, स्टाफ नर्स समेत 7 गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं