- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके और उसके सहयोगी हार गए, जिससे नए राजनीतिक समीकरण बनने लगे हैं
- थलापति विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और कांग्रेस उसके करीब जा रही है
- डीएमके की वरिष्ठ नेता कनिमोई करुणानिधि ने कहा कि जनता बदलाव चाहती थी और नए विकल्प तलाश रही थी
तमिलनाडु में डीएमके की हार के बाद कई नए राजनीतिक समीकरण बनते हुए नजर आ रहे हैं. कांग्रेस, थलापति विजय की पार्टी टीवीके के साथ जारही है. NDTV से एक खास बातचीत में डीएमके की वरिष्ठ नेता कनिमोई करुणानिधि ने कहा कि हमने एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था और एक साथ हारे हैं. हर पार्टी को अपना अच्छा बुरा सोचने का अधिकार होता है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
विजय की लहर या एंटी DMK वोट?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के जो नतीजे सामने आए हैं, उसे थलापति विजय की लहर कहेंगे या फिर एंटी डीएमके वोट को इसका कारण कहेंगे? इस पर कनिमोई ने कहा, "अभी ये कहना बड़ी जल्दबाजी होगा कि तमिलनाडु में आए, परिणामों के पीछे क्या वजह रही. हम इसी समीक्षा करेंगे. हालांकि, चुनाव के नतीजों से साफ जाहिर हो रहा है कि तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती थी और वोटर्स कुछ अलग विकल्प तलाश रहे थे."
#NDTVExclusive | In a first & exclusive interview since DMK's defeat in the 2026 Tamil Nadu Assembly polls, senior DMK leader & MP Kanimozhi (@KanimozhiDMK) speaks to NDTV's @TMVRaghav on TVK's victory, DMK allies showing support to TVK and what could have led to DMK's defeat pic.twitter.com/9sGtB3eoO6
— NDTV (@ndtv) May 6, 2026
तमिलनाडु की जनता ने क्यों तलाश नया विकल्प
कनिमाई ने कहा, "डीएमके ने इससे पहले कई राजनीतिक जीत और हार देखी हैं. अब हम इस हार की समीक्षा करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर तमिलनाडु की जनता बदलाव और नया विकल्प क्यों तलाश रही थी? हर पार्टी हार और जीत के बाद समीक्षा करती है. हालांकि, अभी इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा."
हर पार्टी को अपना अच्छा-बुरा सोचने का अधिकार
कांग्रेस, वीसीके जैसे आपके साथी विजय की टीवीके के करीब जा रहे हैं. इन्होंने विधानसभा चुनाव आपके साथ लड़ा था. इनके बारे में क्या कहेंगे, क्या इससे आपको कोई डर नहीं? इस पर कनिमोई ने कहा, "हमें तमिलनाडु में किसी सेक्युलर पार्टी के आने से डर नहीं है. हम इससे खुश हैं, क्योंकि इससे तमिलनाडु की जनता को फायदा होगा. जहां तक कांग्रेस जैसे साथियों की बात है, तो हमने कई चुनाव साथ लड़े हैं. हमारी पार्टी की कोशिश रही है कि सभी साथी साथ रहें. तमिलनाडु में इस बार भी हमने साथ चुनाव लड़ा, लेकिन हम हार गए. अब हर पार्टी को अपना अच्छा-बुरा सोचने का अधिकार है. दूसरे क्या कर रहे हैं, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगी, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे."
ये भी पढ़ें :- कांग्रेस साथ, AIADMK में TVK के समर्थन पर फूट, विजय की सरकार बनने के क्या-क्या समीकरण, जानिए
ये भी पढ़ें :-तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं