विज्ञापन

थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, लेकिन ये बड़ी शर्त रख दी

TVK-Congress Alliance: जानकारी के मुताबिक विजय 7 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उनके शपथ ग्रहण में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हो सकता है.

थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, लेकिन ये बड़ी शर्त रख दी
तमिलनाडु में टीवीके को मिला कांग्रेस का समर्थन
  • तमिलनाडु में विजय की टीवीके पार्टी को कांग्रेस समर्थन देने जा रही है
  • कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था
  • राहुल गांधी टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में थे जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे फैसला स्थानीय स्तर पर हो

तमिलनाडु में बहुमत से 10 सीटें दूर विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) पार्टी जल्द ही सरकार बनाने जा रही है. टीवीके की सरकार कांग्रेस के समर्थन से बनने जा रही है. कांग्रेस ने खुद तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है. इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया था कि विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है. अब समर्थन को लेकर आधिकारिक लेटर सामने आ गया है. 

कांग्रेस ने TVK के सामने रखी ये शर्त

कांग्रेस ने टीवीके को ये समर्थन ऐसे ही नहीं दिया है. इसके लिए पार्टी एक शर्त भी रखी है. कांग्रेस ने मांग की है कि गठबंधन में कोई भी "सांप्रदायिक ताकत" शामिल नहीं होनी चाहिए. तमिलनाडु के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी गिरीश चोडंकर ने कहा, "हमारा समर्थन इस शर्त पर होगा कि टीवीके इस गठबंधन से उन सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखे जिनका देश के संविधान में विश्वास नहीं है."

Latest and Breaking News on NDTV

माना जा रहा है कि राहुल गांधी भी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. पहले खबर आई थी कि कांग्रेस विजय की सरकार में दो मंत्री पद चाहती है. इसे लेकर प्रभारी गिरीश चोदनकर और प्रवीण चक्रवर्ती टीवीके के संपर्क में हैं.सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में थे लेकिन अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे कि ये फैसला दिल्ली के बजाय तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी करे. इसलिए दिल्ली में मंथन के बाद तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं की ऑनलाइन मीटिंग हुई, जिसमें औपचारिक तौर पर टीवीके को समर्थन देने का फैसला लिया गया.

7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं विजय

जानकारी के मुताबिक विजय 7 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कहा जा रहा है कि विजय गुरुवार को शपथ लेना चाहते हैं क्योंकि गुरुवार का दिन शुभ है. उनका शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हो सकता है. इसकी वजह से टीवीके विधायकों को चेन्नई न छोड़ने को कहा गया है.

विजय की टीवीके के पास 108 सीटें, कांग्रेस के पास 5 सीटें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसने राज्य की 234 में से 108 सीटें जीती हैं. हालांकि, पार्टी के पास बहुमत से 11 सीटें कम हैं. डीएमके को 59 सीटें और AIADMK को 47 सीटे मिली हैं. तमिलनाडु में कांग्रेस के 5 विधायक हैं. विजय को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के अलावा और अन्य दलों के के समर्थन की भी जरूरत पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी

ये भी पढ़ें- कांग्रेस साथ, AIADMK में TVK के समर्थन पर फूट, विजय की सरकार बनने के क्या-क्या समीकरण, जानिए

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu Election, Vijay Tvk, TVK Congress Alliance, Tamilnadu New CM, Tamilnadu New Cm Oath Ceremoney
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com