Protest Over Liquor Shop: मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार को शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे. विरोध- प्रदर्शन में शामिल एक स्थानीय आम आदमी पार्टी के नेता ने आत्मदाह की कोशिश करते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया, यह देख वहां जमा भीड़ हक्की-बक्की रह गए. चौंकाने वाली बात यह थी कि नेताजी के क्रांतिकारी कदम के बाद वहां खड़े किसी व्यक्ति ने माचिस में आग लगा दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई. गनीमत थी कि पुलिस ने संभाल लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम टीकमगढ़ जिले में पोहा बेचती नजर आईं, वायरल हो रहा वीडियो
पुलिस की सतर्कता और तत्परता से टला बड़ा हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक भीम वार्ड के रहवासी लंबे समय से क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं. मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शराब दुकान के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शराब की दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
आप नेता निर्मल रैकवार ने उठाया क्रांतिकारी कदम
बताया जाता है धरना-प्रदर्शन के दौरान अचानक स्थिति तब बिगड़ गई जब आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार ने विरोध के बीच अपने ऊपर बड़ी मात्रा में पेट्रोल डाल लिया. यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मौके पर तैनात पुलिस ने बिना देर किए आप नेता को तत्काल अपने वाहन में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया.
ये भी पढ़ें-हवाई चप्पल वाला भी अब भरेगा हवाई उड़ान, 'Modified UDAN' योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें-Child Trafficking: घर के बाहर चाइल्ड ट्रैफिकिंग की शिकार हुई मासूम, 4 दिन बाद 200 KM दूर मिली, सूरत पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू
लंबे समय से लोग लिकर शॉप का विरोध कर रहे हैं
गौरतलब है भीम वार्ड के निवासी लंबे समय से शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है, जिससे लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते 7 अप्रैल पर सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे आप नेता के उठाए क्रांतिकारी कदम से आगजनी की घटना हो गई. हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया.
प्रदर्शनकारियों ने समझाने पर धरना खत्म कर दिया
मामले में क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे ने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील भी की. बताया जाता है पुलिस और प्रशासन की समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को अपना ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया है.
ये भी पढ़ें-मेट्रो और नमो और RRTS कॉरिडोर से 500 मीटर के दायरे में बनेंगे सस्ते घर, जानें नई TOD नीति में आपके लिए क्या?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं