New TOD Policy: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को संशोधित ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट पॉलिसी को मंजूरी दी है. इसके तहत सरकार नई दिल्ली में करीब 420 KM के मेट्रो कॉरिडोर, नमो कॉरिडोर और RRTS ट्रेन कॉरिडोर के 500 मीटर के दायरे में 100 स्क्वायर मीटर के अफोर्टेबल फ्लैट्स बनाने के लिए सरकार प्रोत्साहित करेगी. यही नहीं, सरकार ने दिल्ली के 1511 अवैध कॉलोनियों में बने मकानों को नियमित करने के लिए कई बड़ी राहत दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम टीकमगढ़ जिले में पोहा बेचती नजर आईं, वायरल हो रहा वीडियो
मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर के 500 मीटर एरिया में TOD डेवलेप किया जाएगा
रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो कॉरिडोर के दोनों तरफ के 500 मीटर के एरिया में TOD डेवलेप किया जाएगा, जो प्रस्तावित मेट्रो और रेलवे नेटवर्क पर भी लागू किया जाएगा. इसके तहत 100 स्क्वायर मीटर के मकान के नक्शे को पास किया जाएगा. अभी तक केवल सराय काले खान और जंगपुरा में ही स्कीम लागू हो पाया था. सरकार ने इस योजना को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कई अहम बदलाव भी किए हैं.

मेट्रो कॉरिडोर, आरआरटीएस कॉरिडोर और रेलवे स्टेशनों में होगा विकास
गौरतलब है नई नीति के तहत दिल्ली में करीब 207 वर्ग किमी क्षेत्र को विकास के लिए चिन्हित किया गया है. इसमें मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर 500 मीटर और आरआरटीएस और रेलवे स्टेशनों के आसपास का इलाका शामिल है. इस बड़े क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से आवास, दुकानों और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे लोगों को घर और परिवहन दोनों की सुविधा एक ही जगह पर मिल सकेगी.
ये भीपढ़ें-Child Trafficking: घर के बाहर चाइल्ड ट्रैफिकिंग की शिकार हुई मासूम, 4 दिन बाद 200 KM दूर मिली, सूरत पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू
क्या है TOD योजना?
टीओडी यानी (Transit-Oriented Development Policy) के तहत सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो और रेलवे के पास ही आवास और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित किए जाते हैं. इसका मकसद लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देना और शहर में ट्रैफिक व प्रदूषण कम करना है. सरकार इस योजना के जरिए मेट्रो और नमो भारत और आरआईटीएस कॉरिडोर के 500 मीटर के दायरे में सस्ते घर विकसित करने जा रही है.
नई TOD नीति के प्रमुख प्रावधान?
- अब 2000 वर्ग मीटर के छोटे भूखंडों पर भी विकास संभव होगा
- 2000 वर्ग मीटर से बड़े प्लॉट पर 18 मीटर चौड़ी सड़क के साथ अधिकतम 500 एफएआर (Floor Area Ratio) की अनुमति होगी
- कुल एफएआर का 65% हिस्सा आवासीय उपयोग के लिए अनिवार्य होगा
- 100 वर्ग मीटर तक के फ्लैट्स को प्राथमिकता दी जाएगी
- बाकी 35% हिस्से में से 10% क्षेत्र कमर्शियल और अन्य सुविधाओं के लिए रखा जाएगा
ये भी पढ़ें-Good News: दिल्ली में 1,511 अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा; 24 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं