विज्ञापन

VIDEO: धार्मिक मेले में फूहड़ डांस से बवाल, CMO का अजीब बयान- लड़की के भेष में लड़का नाच रहा था

भिंड के लहार में मां मंगला देवी मेला महोत्सव के दौरान मंच पर हुए कथित फूहड़ डांस का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय लोगों ने धार्मिक आयोजन में अशोभनीय कार्यक्रम पर नाराजगी जताई है. मामले में सीएमओ के बयान पर भी सवाल उठ रहे हैं.

VIDEO: धार्मिक मेले में फूहड़ डांस से बवाल, CMO का अजीब बयान- लड़की के भेष में लड़का नाच रहा था

Bhind Controversial Dance: भिंड जिले के लहार में आयोजित मां मंगला देवी मेला महोत्सव इस समय विवादों में घिर गया है. धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में मंच पर फिल्मी गानों पर हुए कथित फूहड़ डांस के वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सवाल उठने लगे कि आखिर धार्मिक मेले में ऐसे कार्यक्रम की अनुमति कैसे दी गई. मामले में अब नगर पालिका और प्रशासन की भूमिका भी कटघरे में आ गई है.

धार्मिक मंच पर हुआ फिल्मी गानों पर डांस

जानकारी के मुताबिक, लहार नगर पालिका द्वारा भाटनताल मैदान में मां मंगला देवी मेला महोत्सव का आयोजन कराया गया था. इसी कार्यक्रम के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर डांस किया गया. डांस के दौरान कुछ प्रस्तुति ऐसी भी थीं, जिन्हें लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और इसे धार्मिक आयोजन की मर्यादा के खिलाफ बताया.

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में मंच के पीछे बीजेपी विधायक अम्बरीष शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष के फोटो के साथ सीएमओ का नाम भी नजर आ रहा है. इसके बाद मामला और तूल पकड़ने लगा. लोग सवाल उठा रहे हैं कि सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन में ऐसी गतिविधियों की अनुमति क्यों दी गई.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

लहार क्षेत्र के लोगों ने इस पूरे मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि धार्मिक मेले के नाम पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके सांस्कृतिक परंपराओं का अनादर किया गया है. लोगों ने इसे बेहद गलत बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

CMO ने दी अजीब सी सफाई

विवाद बढ़ने पर नगर पालिका लहार के सीएमओ रमाशंकर शर्मा ने अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कोई महिला अश्लील डांस नहीं कर रही थी, बल्कि एक लड़का महिला के भेष में प्रस्तुति दे रहा था. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम स्थल पर रामलीला का मंचन भी चल रहा था.

हालांकि, सीएमओ की इस सफाई पर भी लोग संतुष्ट नहीं हैं. वायरल वीडियो में एक से ज्यादा महिलाओं के मंच पर होने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में प्रशासन की सफाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

राजनीतिक रंग भी लेने लगा मामला

मामले में राजनीतिक एंगल भी जुड़ता दिख रहा है. सीएमओ रमाशंकर शर्मा को विधायक अम्बरीष शर्मा का करीबी माना जाता है, जिसके चलते विपक्षी दल भी सक्रिय हो गए हैं. विपक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

लेखक के बारे में
img
दिलीप सोनी
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhind Viral Dance Video, Religious Event Controversy India, MP Viral Video News, Obscene Dance Controversy, Lahar Mela Controversy, Mangla Devi Fair Incident, Cultural Event Dispute India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com