विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए एमपी-सीजी तैयार,10 फरवरी से मध्य प्रदेश, 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे एग्जाम

Board Exam 2026: MP बोर्ड की 10वीं -12वीं परीक्षाओं के लिए कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 488 संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे. प्रमुख जिलों में इंदौर में 138 और मुरैना में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राज्य के 55 जिलों में परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से आयोजित होंगी.

बोर्ड परीक्षा के लिए एमपी-सीजी तैयार,10 फरवरी से मध्य प्रदेश, 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे एग्जाम
MPCG BOARD EXAM 2026 PREPARATIONS

MP-CG Board Exam 2026: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुमार पर हैं. बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए MP बोर्ड (MPBSE) और CG बोर्ड (CGBSE) द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है. मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी शुरू होंगी. 

MP बोर्ड की 10वीं -12वीं परीक्षाओं के लिए कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 488 संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे. प्रमुख जिलों में इंदौर में 138 और मुरैना में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राज्य के 55 जिलों में परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से आयोजित होंगी.

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगी एमपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं

गौरतलब है एमपी बोर्ड द्वारा संशोधित टाइम टेबल के अनुसार साल 2026 की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होंगी. 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी, जबकि प्रैक्टिकल्स 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच होंगी.

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पूर्ण शांति होना अनिवार्य

रिपोर्ट के मुताबिक एमपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला साइलेंस ज़ोन घोषित कर दिया  है. विदिशा जिला कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अंशुल गुप्ता ने जारी आदेश में आगामी 10 फरवरी से 10 अप्रैल तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया है. यानी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पूर्ण शांति अनिवार्य कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में MP बोर्ड व CBSE बोर्ड की 10वीं–12वीं बोर्ड की परीक्षाए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे. परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू कर दिया गया है, ताकि तेज ध्वनि पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें-डेढ़ लाख रुपए देकर PWD में पाई थी सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचा तो ऑफिस ने बैरंग लौटाया

20 फरवरी से 18 मार्च तक होंगी छ्त्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए घोषित शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2026 के बीच होंगी. बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित किया है.

छत्तीसगढ़ में पूरी हुई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है. बेमेतरा जिले में कुल 168 हायर व हायर सेकेंडरी स्कूल में इस वर्ष 20719 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें 10वीं में 12,195  और 12वीं में 8,534 परीक्षार्थी शामिल है.

ये भी पढ़ें-Viral Video: मासूम ने खाने को कुछ मांगा तो धोने पड़ गए बर्तन, आपने देखा आंगनबाड़ी केन्द्र का वायरल वीडियो?

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 2,514 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 21 कम हैं. छ्त्तीसगढ़ में जिलेवार बनाए गए परीक्षा केंद्र जिले वार छात्रों की संख्या और  उनकी भौगोलिक स्थिति के आधार पर निर्धारित की गई है

परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का तनाव दूर करने के लिए काउंसलिंग 

उल्लेखनीय है बेमतरा जिले में शिक्षा विभाग की ओर से 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर कहा कि परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है. साथ ही, उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का तनाव न हो, इसके लिए काउंसलिंग की जा रही है.

ये भी पढ़ें-White Sandalwood: PM मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित होकर शुरू की सफेद चंदन की खेती, किसान को अब मिलेगा 5 करोड़ का गारंटीड मुनाफा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com