विज्ञापन

 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुछ ही दिन बाकी, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो; नहीं छूटेगा एक भी सवाल

CBSE बोर्ड परीक्षाओं में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि आखिरी वक्त पर तैयारी कैसी होनी चाहिए और किन टिप्स को फॉलो करना है.

 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुछ ही दिन बाकी, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो; नहीं छूटेगा एक भी सवाल
CBSE बोर्ड परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. ऐसे में छात्रों के दिलों की धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं. खासकर उन स्टूडेंट्स की जिनका सिलेबस अभी तक कवर नहीं हुआ है. अब इन स्टूडेंट्स के पास तैयारी करने के लिए सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं और एग्जाम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ऐसे में छात्रों को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. इस कठिन परीक्षा में हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं कि इन कुछ दिनों में आप कैसे अपनी तैयारी को शार्प कर सकते हैं. परीक्षाओं की तैयारी के लिए आपको सिर्फ इन 6 स्टेप्स को फॉलो करना है.

पहला स्टेप

सबसे पहले परीक्षा की तैयारी के लिए आप अपना स्टडी शेड्यूल बनाकर उसे पूरा करें. इन बचे हुए दिनों में अलग-अलग विषयों के हिसाब से एक स्टडी प्लान बनाएं. कठिन सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान दें. बिना की किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ही फोकस रखें.

दूसरा स्टेप

दूसरे चरण में आपको मेजर चैप्टर्स पर ध्यान देना होगा. इसके लिए आपको प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन  पेपर्स देखने होंगे. उन प्रश्नों को मार्क करें, जो परीक्षा में बार-बार पूछे जा रहे हैं और फिर इन्हें बार-बार रिवाइज करें. इन 9 दिनों में आपको पूरा सिलेबस दोबारा पढ़ने की जरूरत नहीं है. आपको सिर्फ वही रिवाइज करना है, जो आपने पूरे साल पढ़ा है.

तीसरा स्टेप

इन बचे हुए दिनों में आप उत्तर लिखने की भी प्रैक्टिस करें. आपको तीन तरह के प्रश्नों का उत्तर लिखना होगा, जिसमें लॉन्ग, न्यूमेरिकल और डायग्राम शामिल हैं. सैंपल पेपर्स या प्रीवियस पेपर से हर दिन प्रैक्टिस करें.

चौथा स्टेप

जैसा कि अब टाइम नहीं बचा है तो एक ब्रीफ स्टडी मटेरियल तैयार करें. इसमें आपको सूत्रों और डेट्स के साथ-साथ परिभाषाओं और कीवर्ड्स को एक या दो पेज में समेटना होता है और हां सोने से पहले हर रात इन नोट्स को रिवाइज करें. इससे आसानी से याद होगा.

पांचवां स्टेप

इसके बाद आप अपने ब्रीफ स्टडी मटेरियल से तैयारी करना जारी रखें. 10-10 मिनट के ब्रेक में 45 से 50 मिनट तक कंटीन्यू स्टडी करें. ब्रेक टाइम में पानी पिएं और वॉक करें. इस दौरान सोशल मीडिया और फोन से बिल्कुल दूर रहें.

छठा स्टेप

आखिर स्टेप में आपको कुछ नहीं बस सेल्फ कॉन्फिडेंस लाना है. तो आपके पास सिर्फ 9 दिन बचे हैं. इसलिए रिवाइज व प्रैक्टिस करें और  मन को पॉजिटिव रखें. ऑल द बेस्ट स्टूडेंट्स.

NEET नहीं निकला तो क्या? 12वीं के बाद मेडिकल डिग्री पाने के 5 शानदार विकल्प

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exams, Board Exams 2026, CBSE Board Exams Tips, Board Exam Last Time Preparation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com