विज्ञापन

बिजनौर-मुरादाबाद से कानपुर-हरदोई तक 14 जिलों के डीएम का ट्रांसफर, यूपी में देर रात 31 IAS अफसरों के तबादले

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में मुरादाबाद, हरदोई, कानपुर नगर, बागपत, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, महोबा, बिजनौर और हाथरस समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है.

बिजनौर-मुरादाबाद से कानपुर-हरदोई तक 14 जिलों के डीएम का ट्रांसफर, यूपी में देर रात 31 IAS अफसरों के तबादले
UP IAS Transfer LIST CM Yogi

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर हुआ है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अहम जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदल दिया है. मुरादाबाद, हरदोई, कानपुर नगर, बागपत, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बिजनौर, हाथरस और महोबा समेत कई जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं.इस लिस्ट में अनुनय झा को हरदोई के जिलाधिकारी पद से हटाकर मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है, जबकि राहुल पांडेय को विशेष सचिव राज्य कर से हरदोई का नया डीएम नियुक्त किया गया है.

एम. अरुणमोली, जो अभी तक आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा थीं, उन्हें एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं एटा के डीएम अरविंद सिंह को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद के पद पर भेजा गया है.

अमेठी, कुशीनगर, कानपुर में भी फेरबदल

संजय चौहान को अमेठी से हटाकर कुशीनगर का डीएम बनाया गया है, जबकि कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. कानपुर नगर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक नियुक्त किया गया है.अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हटाकर संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है. संतकबीरनगर के डीएम आलोक कुमार अब पीलीभीत के डीएम होंगे.

पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है, जबकि बलिया के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

सरकार ने शशांक चौधरी को अमेठी का नया डीएम बनाया है. वह अभी तक इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे. अमेठी के डीएम रहे संजय चौहान को कुशीनगर भेजा गया है.

मुरादाबाद, बागपत, महोबा से लेकर हाथरस तक बदलाव

दिव्यांशु पटेल, जो मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त थे, अब बागपत के जिलाधिकारी होंगे. बागपत की डीएम अस्मिता लाल को विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रभास कुमार को महोबा का डीएम बनाया गया है. वह अभी तक नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव थे. महोबा की डीएम गजल भारद्वाज को इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है.

सत्य प्रकाश पटेल को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव पद से हटाकर हाथरस का डीएम नियुक्त किया गया है. हाथरस के डीएम अतुल वत्स अब विशेष सचिव राजस्व होंगे.

बिजनौर के भी डीएम बदले

बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का नया डीएम नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा मुरादाबाद के डीएम राजेंद्र पेसिया को विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार बनाया गया है. हमीरपुर के डीएम अभिषेक गोयल को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग भेजा गया है, जबकि हाथरस, बलिया और अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें: कौन जीतेगा जाट-गुर्जर-किसान का दिल? पश्चिमी यूपी में 2027 चुनाव का ट्रेलर, बीजेपी, कांग्रेस या सपा क्या कर रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, UP IAS Transfer List, Up Ias Transfer News, DM Transfered, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com