- मध्यप्रदेश सरकार ने 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं
- अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार से ग्वालियर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है
- आईएएस नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा से सतना नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 21 अगस्त को 32 IAS अफसरों के तबादले किए हैं. ग्वालियर, सतना नगर निगम के कमिश्नर और 10 जिलों के जिला पंचायत CEO बदले गए हैं. अभिषेक चौधरी को सीईओ जिला पंचायत धार से नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया. ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं.
आईएएस नागार्जुन बी. गौड़ा को सीईओ जिला पंचायत खंडवा से नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया जबकि उनकी पत्नी आईएएस सृष्टि जयंत गौड़ा सीईओ जिला पंचायत रीवा बनीं हैं. मैहर अपर कलेक्टर संजना जैन को जल संसाधन विभाग में उपसचिव बनाया गया है.
इन आईएएस का हुआ तबादला
- संजना जैन बनीं उप सचिव जल संसाधन
- जगदीश गोमे बने सीईओ जिला पंचायत सागर
- अभिषेक चौधरी बने आयुक्त नगर निगम ग्वालियर
- संध प्रिय बने सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली
- अक्षय त्रिपाठी बने अपर आयुक्त भोपाल निगम
- ज्योति शर्मा बनीं उप सचिव मध्यप्रदेश शासन
- अजली जॉसेफ बनीं उप सचिव लोक निर्माण
- नवनीत चंद्र बने सीईओ जिला पंचायत देवास
- सृष्टि गोडा बनीं सीईओ जिला पंचायत रीवा
- काजल जावला बनीं अपर मिशन संचालक शिक्षा
- नागार्जुन गोडा बने आयुक्त नगर निगम सतना
- अनिल डामोर बने उप सचिव ग्रामीण विकास
- अभिषेक सराफ बने अपर आयुक्त नगरीय विकास
- विवेक केपी बने सीईओ जबलपुर विकास प्राधिकरण
- सौम्या आनंद बनीं सीईओ जिला पंचायत सीधी
- ऐश्वर्य वर्मा बने सीईओ जिला पंचायत खंडवा
- आशीष बने अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर
- कार्तिकेय जायसवाल बने सीईओ जिला पंचायत श्योपुर
- विशाल धाकड़ बने सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़
- सोनाली देव बनीं उप सचिव मध्यप्रदेश शासन
- अर्पित गुप्ता बने सीईओ जिला पंचायत बड़वानी
- तनुश्री मीणा बनीं सीईओ जिला पंचायत बालाघाट
- श्रद्धा शुक्ला बनीं अपर कलेक्टर जिला खंडवा
- आशीष कुमार बने एसडीएम बीना जिला सागर
- अनिकेत शांडिल्य बने एसडीएम बैहर जिला बालाघाट
- आकाश अग्रवाल बने एसडीएम मझौली जिला सीधी
- पाटिल आशीष बने एसडीएम कुक्षी जिला धार
- सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम बने एसडीएम देवसर सिंगरौली
- कुलदीप पटेल बने एसडीएम बिछिया जिला मंडला
- फरहान इरफान बने एसडीएम शाहपुरा जिला डिंडोरी
- ऋत्विक विजय बने एसडीएम बिजावर जिला छतरपुर
- नविकरण कोर बनीं एसडीएम डबरा जिला ग्वालियर

mp ias transfer list

mp ias transfer list

mp ias transfer list

mp ias transfer list
यह भी पढ़ें- UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुलिस अधीक्षक, अविनाश पाण्डेय की लखनऊ में तैनाती
यह भी पढ़ें- IPS अनु बेनीवाल बनीं मां, घर आई नन्हीं परी, गर्भावस्था में लगाई रन फॉर साइबर सेफ्टी की दौड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं