- संसद की कैंटीन में बीजेपी के सांसद तरुण चुघ ने विशेष अमृतसरी छोले-कुलचे की दावत का आयोजन किया
- इस अमृतसरी दावत में अलग-अलग दलों के 100 से अधिक सांसदों ने पारंपरिक स्वाद का आनंद लिया और उत्साह दिखाया
- गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने कमरे में अमृतसर के छोले-कुलचे और लस्सी का स्वाद चखा
संसद में मंगलवार को सियासी सरगर्मियों के बीच अमृतसर का जायका भी देखने को मिला. बीजेपी के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने संसद की कैंटीन में सांसदों के लिए खास अमृतसरी दावत का इंतजाम किया. अमृतसर से विशेष तौर पर मंगाए गए छोले-कुलचे, लस्सी और देसी क्रीम की फ्रूट क्रीम सांसदों को परोसी गई. इस खास अमृतसरी खाने का स्वाद लेने के लिए अलग-अलग दलों के 120 से ज्यादा सांसद मौजूद रहे.
सियासी मतभेदों के बीच सांसदों ने चखा छोले-कुलचे का स्वाद
संसद की कैंटीन में जब अमृतसरी छोले-कुलचे और लस्सी परोसी गई तो सांसदों के बीच भी खास उत्साह नजर आया. सियासी मतभेदों के बीच सांसदों ने साथ बैठकर अमृतसर के पारंपरिक स्वाद का आनंद लिया.
VIDEO | Amritsari Swad makes its way to the Rajya Sabha as BJP's Rajya Sabha MP Tarun Chugh (@tarunchughbjp) treats fellow MPs and Union Ministers to an authentic taste of Punjab.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/2FBjNiJLIZ
अमित शाह ने भी चखा स्वाद
बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी अमृतसर से आए इस खास जायके का स्वाद चखा. उन्होंने अपने कमरे में ही छोले-कुलचे, लस्सी और फ्रूट क्रीम का आनंद लिया.
अलग-अलग दलों के सांसद साथ नजर आए
तरुण चुघ की ओर से आयोजित इस खास दावत ने संसद के व्यस्त माहौल में सांसदों को पंजाब और खासकर अमृतसर के मशहूर खान-पान से जोड़ने का मौका दिया. संसद में जहां एक तरफ अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस चल रही है, वहीं इस अमृतसरी दावत में अलग-अलग दलों के सांसद एक साथ नजर आए.
यह भी पढ़ें: छात्रों के आंदोलन के बीच बेरोजगारी पर मंथन करेगी कांग्रेस, दो दिन के अधिवेशन में उठेंगे 4 मुद्दे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं