विज्ञापन

फूंक मारी और गहने गायब...ढोंगी बाबा ने दुख दूर करने के बहाने ज्वेलरी शॉप से ऐसे उड़ाए सोने और डायमंड के गहने

10 मिनट के CCTV वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाबा के कहने पर मनीष ने सोने और डायमंड के कोके निकाले. बाबा ने उन गहनों को अपने हाथ में लिया और फिर मनीष को देकर मुट्ठी बंद करने को कहा. इसी तरह बाबा ने उसे बातों में उलझाकर सोने की अंगूठी भी निकलवा ली.

लुधियाना में ज्वेलरी शॉप से गहने लेकर ढोंगी बाबा फरार
NDTV
  • लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित C.J.ज्वैलर्स में एक ढोंगी बाबा ने हिप्नोटाइज कर युवक से गहने छीन लिए
  • लगभग दस मिनट में बाबा ने युवक को मंत्र और फूंक के जरिये हिप्नोटाइज कर गहने निकलवाए
  • बाबा सोने के नाक के कोके और अंगूठी लेकर अपने कब्जे में कर फरार हो गया

पंजाब के लुधियाना से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ढोंगी बाबा ने महज 10 मिनट के अंदर दुकान पर बैठे एक युवक को हिप्नोटाइज कर 1 लाख रुपए से ज्यादा के गहने लूट कर लिए. मामला ताजपुर रोड स्थित C.J.ज्वैलर्स का है.गहनों पर हाथ साफ कर ढोंगी बाबा फरार हो गया. ठगी का यह पूरा खेल दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाबा ने बातों के जाल में फंसाकर युवक से पहले गहने निकलवाए और फिर रफूचक्कर हो गया. पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

1 लाख रुपये से ज्यादा के गहने लेकर फरार

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात सोमवार दोपहर की है. C.J. ज्वैलर्स के मालिक किसी काम से बाजार गए हुए थे और दुकान पर उनका दोस्त मनीष बैठा था. इसी दौरान एक बाबा दुकान के अंदर आया. उसने मनीष से बातचीत शुरू की और उसके सारे दुख-दर्द खत्म करने का झांसा दिया. बाबा ने मनीष को कुछ दिया जिसके बाद मनीष पूरी तरह से हिप्नोटाइज़ होकर बाबा की हर बात मानने लगा. CCTV में वारदात का तरीका कैद हो गया. 

फूंक मारी और गायब हुए गहने

सामने आए 10 मिनट के CCTV वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाबा के कहने पर मनीष ने सोने और डायमंड के कोके (Nose pins) निकाले. बाबा ने उन गहनों को अपने हाथ में लिया और फिर मनीष को देकर मुट्ठी बंद करने को कहा. इसी तरह बाबा ने बातों में उलझा कर सोने की अंगूठी भी निकलवा ली. वीडियो में दिख रहा है कि बाबा कुछ मंत्र बुदबुदाता है मनीष की बंद मुट्ठी पर फूंक मारता है और अपने गले में पड़ा कपड़ा उसके ऊपर से घुमाता है. इसके बाद बाबा वहां से निकल जाता है.

हिप्नोटाइज कर ज्वेलरी शॉप से लूटे गहने

बाबा के जाने के कुछ देर बाद जब मनीष का ध्यान टूटा और उसने अपने हाथ देखे तो उसके हाथ में कोई गहना नहीं था. तब जाकर उसे अपने साथ हुई इस भारी ठगी का एहसास हुआ. जब दुकान के CCTV कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि वारदात के समय दुकान के बाहर बाबा का एक अन्य साथी भी निगरानी कर रहा था. फिलहाल, पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत दे दी गई है और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-'आसमान नहीं टूट पड़ेगा...', आजम की जमानत के खिलाफ SC पहुंची ED को फटकार, हाईकोर्ट की दलीलें भी पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Jewellary Looted, Ludhiana Police, Gold Looted Cctv Footage, Fraud Godman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com