Mahakal Stampade: मध्य प्रदेश में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में नाग पंचमी के दिन भगदड़ जैसी स्थिति मच गई, जहां कुछ महिलाएं, पुरुष और युवतियां बेहोश हो गईं. उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया. फिलहाल सभी का उपचार जारी है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
दरअसल, सावन के तीसरे सोमवार और वर्ष में केवल एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. दौरान सुबह लगभग 9 बजे हरसिद्धि मंदिर के सामने बने बैरिकेडिंग क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. कई श्रद्धालु बेहोश हो गए और कुछ कांवरियों को भी चोट आई है.

मंदिर प्रबंध समिति ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कहा कि कुछ मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंदिर में अफरातफरी एवं अव्यवस्था संबंधी भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिनका मंदिर प्रबंध समिति पूर्णतः खंडन करती है. नागपंचमी, सावन सोमवार एवं भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने से श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक रही. अब तक लगभग 6.19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.
समिति की अपील है कि श्रद्धालु केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और भ्रामक अथवा अपुष्ट खबरों को साझा न करें.
ये भी पढ़ें- पोल गिरा, करंट की अफवाह... लखीसराय मंदिर के पास मची भगदड़ में 7 की मौत, सावन के सोमवार पर उमड़ी थी भीड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं