भारत को तीसरे और आखिरी वनडे में 5 विकेट से हार का सामना करना पडा, भले ही भारत को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में सफलता हासिल की. भारत को तीसरे मैच में मिली हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने रिएक्ट किया. गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और वेस्टइंडीज टीम को बधाई दी. गंभीर ने अपने पोस्ट में भारतीय खिलाड़ियों को भी बधाई दी है. गंभीर ने लिखा, "यह सीरीज भरोसे और कड़ी मेहनत से जीती गई है. हमें अपने लड़कों पर गर्व है. वेस्टइंडीज का भी सम्मान है कि उन्होंने हमें इसे हासिल करने के लिए कड़ी टक्कर दी."
A series won through belief and hard work. Proud of our boys. Respect to West Indies for making us earn it. 🇮🇳 https://t.co/VjXOO6N00C
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 3, 2026
तीसरे और आखिरी वनडे की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए जिसमें रोहित शर्मा ने 92 रन की पारी खेली तो वहीं, केएल राहुल ने 87 गेंद पर 129 रन बनाकर नाबाद रहे, ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 रन की पारी खेली थी. इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 143 गेंद पर 162 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी थी. शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच और शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया
बता दें कि अब भारतीय टीम टी-20 सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच लखनऊ में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. सीरीज में 5 मैच भारत को खेलने हैं. फैन्स अब टी20 के धमाके का इंतजार कर रहे हैं. टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भी नजर आने वाले हैं.
अब टी-20 सीरीज की बारी
- पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम)
- दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स)
- तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर (होलकर स्टेडियम)
- चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
- पांचवा टी20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
यह भी पढ़ें | तीसरे वनडे में मिली हार के बाद भड़के शुभमन गिल, खिलाड़ियों को दी वॉर्निंग, बोले- कैच टपकाने और डेथ बॉलिंग...
यह भी पढ़ें | तीसरे वनडे में भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज कप्तान ने मानी धोनी की सलाह, बोले- 'कैप्टन कूल' ने कहा था...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं