विज्ञापन

लखीसराय हादसे का Video आया सामने, कैसे अचानक हुई अशोकनाथ धाम मंदिर में भगदड़

Lakhisarai Stampede: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़ का नया Video सामने आया है. जिसमें लोग भागते हुए दिख रहे हैं. इस घटना में 7 महिलाओं की मौत हुई है.

लखीसराय में कैसे हुई भगदड़

सावन के तीसरे सोमवार को बिहार के लखीसराय जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां के प्रसिद्ध अशोकनाथ धाम मंदिर में मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब हजारों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े थे. इस दौरान बिजली का एक खंभा गिरने की वजह से हड़कंप मच गया और भगदड़ मच गई. इस घटना में बड़ी संख्या में लोग दब जिनमें 7 महिलाओं की मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें भगदड़ मची यह दिख रहा है. 

अशोकनाथ धाम मंदिर में अचानक बढ़ी भीड़ 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर और उसके आसपास अचानक से भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ गई थी. जैसे ही खंभा गिरा तो सब यहां वहां भागने लगे. महिलाएं और बच्चे एक-दूसरे के ऊपर गिरते भागे. एक दम से बिगड़ी व्यवस्था की वजह से यह स्थिति बन गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद भक्तों ने पूरा मामला बताया है. सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी भक्तों ने सवालियां निशान उठाए हैं. उनका कहना है कि मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे.

ये भी पढे़ंः पोल गिरा, करंट की अफवाह... लखीसराय मंदिर के पास मची भगदड़ में 7 की मौत, सावन के सोमवार पर उमड़ी थी भीड़

चश्मदीदों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार अशोकधाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास श्रद्धालुओं की दो कतारें लगी हुई थीं. दाहिनी तरफ पुरुषों की और बाईं तरफ महिलाओं की लाइन थी. सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास सामने अचानक एक बिजली का पोल गिरा था. जिसे यहां स्थिति बनी. 

हादसे के बाद लखीसराय अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है. जबकि मामले में 7 महिला भक्तों की मौत हो गई. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है.

ये भी पढे़ंः लखीसराय के अशोक धाम में कैसे हुआ हादसा ? 9 किलोमीटर लंबी लाइन, टूटे बैरिकेड्स और अफवाह की पूरी इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakhisarai Stampede, Lakhisarai District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com