विज्ञापन

पोल टूटा और करंट की अफवाह से मच गई भगदड़... लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की वजह आई सामने

लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी. अप्रत्याशित भीड़ का पहले से अंदेशा था, प्रशासन ने तैयारी भी की थी. खेत के साइड में बैरिकेडिंग टूटी और एक के बाद एक करके लोग गिर गए.

पोल टूटा और करंट की अफवाह से मच गई भगदड़... लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की वजह आई सामने
  • पोल ग‍िरने के बाद करंट फैलने की अफवाह के बाद मची भगदड़
  • जान बचाने के ल‍िए भागे लोग एक-दूसरे के ऊपर ग‍िरे
  • अब तक 7 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हैं

ब‍िहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभि‍षेक के दौरान भगदड़ मच गई. इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी. अप्रत्याशित भीड़ का पहले से अंदेशा था, प्रशासन ने तैयारी भी की थी. उन्‍होंने बताया क‍ि खेत के साइड में बैरिकेडिंग टूटी और एक के बाद एक करके लोग गिर गए. 

SDPO शिवम कुमार ने ANI को बताया,  "सात लोगों की मौत की खबर है. कहा जा रहा है कि वहां बिजली का एक खंभा गिर गया और लोग बिजली की चपेट में आ गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे."

डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया, "भीड़ बहुत ज़्यादा बढ़ गई थी. सुबह करीब 6.30-6.45 बजे दो ट्रेनें आईं, जिससे भीड़ और बढ़ गई. हमने भीड़ का अंदाजा लगाते हुए इंतजाम किए थे. फिर हमें पता चला कि भीड़ की वजह से एक तरफ की बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े. हमने तुरंत 10-15 लोगों को यहां भेजा."

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताया है. उन्‍होंने एक्‍स पर पोस्‍ट में कहा, ''लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'' 

यह भी पढ़ें- बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, बिजली का पोल टूटने से मची अफरा-तफरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakhisarai Stampede, Bihar Stampede, Bihar Temple Stampede, Bihar News, Stampede In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com