लाडली बहना योजना सितंबर किस्त: मध्य प्रदेश में 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को सितंबर महीने में आने वाली लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर योजना के तहत आने वाले उनके खाते में कब आएंगे? सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगले सात दिन में सीएम डॉ. मोहन यादव बहनों के खातों में योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि 1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे. अफसरों की माने तो 15 सितंबर तक लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त बहनों के खातों में पहुंच जाएगी.
सीएम के दुबई से आने के बाद तय होगी तारीख
अगस्त में मिले थे 1750 रुपये
अगस्त महीने में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया था. 19 अगस्त को उन्होंने प्रदेश के मैहर जिले से लाडली बहनों के खातों में 1750 ट्रांसफर किए थे. इस हर महीने की तरह 1500 रुपये ही लाडली बहनों के खाते में डाले जाएंगे.
लाडली बहनों को 5 साल तक मिलेंगे रुपये
मप्र में लाडली बहना योजना अगले पांच साल तक बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी. अगस्त 2026 में हुई मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में सरकार ने इस फैसले को मंजूरी थी. इन 5 साल में मोहन सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1 लाख 14 हजार 365 करोड़ खर्च करेगी. इससे साफ है कि अगले पांच साल तक लाडली बहनों के खातों में रुपये आते रहेंगे. संभावना है कि आने वाले समय में सरकार योजना के तहत दिए जा रहे रुपये में इजाफा भी कर दे.
ये भी पढ़ें: क्या लाडली बहना योजना है लाडली लक्ष्मी योजना का अपडेट? यहां दूर कर लें अपना कंफ्यूजन
ये भी पढ़ें: लाडली बहना योजना के 1500 रुपये आपके खाते में आए या नहीं? मिनटों में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं