विज्ञापन

इंदौर छात्रों की गूंज: 1 लाख रजिस्ट्रेशन पर जश्‍न, राहुल गांधी के कार्यक्रम की परमिशन अभी तक नहीं

इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एंट्री से पहले घमासान जारी है. 19 सितंबर को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की परमिशन अभी तक नहीं मिली है. इस कार्यक्रम के लिए एक लाख से ज्‍यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.

इंदौर छात्रों की गूंज: 1 लाख रजिस्ट्रेशन पर जश्‍न, राहुल गांधी के कार्यक्रम की परमिशन अभी तक नहीं
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर मना जश्‍न, परमिशन का इंतजार.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम इंदौर में 19 सितंबर को होना है. इसे लेकर 8 सितंबर मंगलवार तक 1 लाख से ज्‍यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. जिसका प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्‍य नेताओं ने जश्‍न भी मनाया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई. कांग्रेस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं, कार्यक्रम को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है.

19 सितंबर को प्रस्‍तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सबसे बड़ा पेंच यह है क‍ि अब तक इसे लेकर परमिशन नहीं मिली है. कांग्रेस आईडीए  के ग्राउंड पर कार्यक्रम करना चाहती है. इंदौर कलेक्‍टर शिवम वर्मा का कहना है क‍ि प्रशासन को इसे लेकर अभी आवेदन नहीं मिला है. हालांकि, कांग्रेस नेता लगातार दावा कर रहे हैं क‍ि 'छात्रों की गूंज' ग्राउंड पर ही होगी. 

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना  

दूसरी तरह, कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम, आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के पीछे का मैदान और विश्वविद्यालय मैदान का विकल्प देने की बात भी सामने आई है. इस पर भाजपा ने निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा क‍ि UGC नियमों के तहत शैक्षणिक परिसरों में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं किए जा सके. उन्‍होंने तंज कहते हुए कहा- 'कांग्रेस को बायपास या सुपर कॉरिडोर पर कार्यक्रम करना चाहिए. 

कांग्रेस ने की कॉलेजों की छुट्टी की मांग  

इधर, कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर उन्‍हें एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें 19 सितंबर को विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में अवकाश घोषित करने की मांग की गई. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा- छुट्टी होने से ज्यादा से ज्यादा छात्र राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे.

ये भी पढ़ें: महिलाएं सिर्फ बेटी, पत्नी या मां नहीं, उनकी अपनी पहचान... पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

ये भी पढ़ें: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' पर सियासत तेज : जीतू पटवारी ने मांगा नेहरू स्टेडियम, BJP ने खोल दिया नया मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Indore Visit, Chhatron Ki Goonj Indore, Chhatron Ki Goonj Congress, Indore News, MP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com