विज्ञापन

US प्रेसिडेंट से भी 7 गुना ज्यादा! चर्चा में सिंगापुर PM की सैलरी; दुनिया के बाकी नेताओं का क्या हाल

वैसे सिंगापुर में यह पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले कई सालों से वहां राजनेताओं को अच्छी-खासी सैलरी मिलती रही है. वहां की सरकार का तर्क है कि अगर मंत्रियों को ज्यादा पैसे मिलेंगे, तो रिश्वत के मामले कम हो सकते हैं.

US प्रेसिडेंट से भी 7 गुना ज्यादा! चर्चा में सिंगापुर PM की सैलरी; दुनिया के बाकी नेताओं का क्या हाल
सिंगापुर पीएम की सैलरी चर्चा में
NDTV

सिंगापुर सरकार ने अपने प्रधानमंत्री, मंत्रियों और दूसरे बड़े सरकारी पदों पर बैठे लोगों की सालाना सैलरी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. यहां सबसे ज्यादा चर्चा सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की हो रही है.

लॉरेंस वोंग को अभी सालाना 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 14.3 करोड़ रुपये मिलते हैं. अब उनकी सालाना सैलरी बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 23.4 करोड़ रुपये हो जाएगी. यानी उनकी सैलरी में 1.4 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 9.1 करोड़ रुपये सालाना की बढ़ोतरी होगी.

वोंग का कहना है कि उन्हें जो बढ़ी हुई सैलरी मिलने वाली है, वे अगले पांच साल तक उसे चैरिटी में दान करने वाले हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि बेहतर और काबिल लोगों को राजनीति में लाने के लिए अच्छी सैलरी का होना जरूरी है. उनके मुताबिक, वर्तमान में कई बड़े कारोबारी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सिर्फ इसलिए राजनीति में आने से बचते हैों क्योंकि उन्होंने ऐसा महसूस होता है कि राजनीति में आने की वजह से उन्हें अपनी अच्छी नौकरी और कमाई दोनों छोड़नी पड़ सकती है.

वैसे सिंगापुर में यह पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले कई सालों से वहां राजनेताओं को अच्छी-खासी सैलरी मिलती रही है. वहां की सरकार का तर्क है कि अगर मंत्रियों को ज्यादा पैसे मिलेंगे, तो रिश्वत के मामले कम हो सकते हैं और भ्रष्टाचार में कमी देखने को मिलेगी. वैसे सिंगापुर उन देशों में शामिल है, जहां भ्रष्टाचार काफी कम रहता है. वहां की सरकार ने इसे अपने एक आदर्श मॉडल की तरह पेश करती है, उसके मुताबिक इस रणीनीति की वजह से ही भ्रष्टाचार कम रहता है. 

एक दिलचस्प आंकड़ा यह है कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री की सैलरी पूरी दुनिया के बड़े नेताओं की तुलना में सबसे ज्यादा है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली की सालाना सैलरी करीब 5.6 करोड़ रुपये है. स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन की करीब 4.7 करोड़ रुपये और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीब 3.3 करोड़ रुपये सालाना सैलरी है. वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम की सालाना कमाई करीब 1.9 करोड़ रुपये है.

अगर सिंगापुर के प्रधानमंत्री की सैलरी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करें, तो करीब 7 गुना का अंतर देखने को मिलता है. यानी सिंगापुर के प्रधानमंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति से करीब 7 गुना ज्यादा सालाना सैलरी मिलती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singapore, Salary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com