विज्ञापन

IPS की जिस नाबालिग बेटी ने जान दी, उसे 16 साल पहले लिया था गोद, हर एंगल खंगाल रही पुलिस

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी की सुसाइड ने हैरान कर दिया है. मासूम बच्ची ने यह कदम क्यों उठाया है यह बड़ा सवाल बना हुआ है. इसी बीच सामने आया है कि जिस बेटी ने जान दी उसे IPS ने गोद लिया था. पुलिस आत्महत्या के मामले को सुलझाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है.

IPS की जिस नाबालिग बेटी ने जान दी, उसे 16 साल पहले लिया था गोद, हर एंगल खंगाल रही पुलिस
Bhopal ips daughter suicide case

Bhopal IPS Daughter Suicide: भोपाल के एक IPS की नाबालिग बेटी के आत्महत्या के मामले की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस बेटी ने जान दी उसे आईपीएस अफसर ने 16 साल पहले गोद लिया था. पुलिस दंपति से पूछताछ कर इस आत्महत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे. 

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, राजधानी भोपाल के चार इमली इलाके में रहने वाले आईपीएस की नाबालिग बेटी ने 26 मई 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह महज 17 साल की थी और 11वीं क्‍लास की छात्रा थी. जिस समय उसने यह कदम उठाया उस दौरान घर पर कोई नहीं था. घटना की सूचना पर हबीबगंज थाना पुलिस की टीम आईपीएस अधिकारी के घर पहुंची और शव फंदे से उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. छात्रा ने जिस कमरे में फांसी लगाई पुलिस ने उसकी गहनता से जांच की, उसकी कॉपी-किताबों को खंगाला गया, लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे यह साफ हो सके कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया.

IPS Daughter Suicide: भोपाल में IPS ऑफिसर की बेटी ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की शुरुआती जांच में क्या सामने आया?

17 साल की जिस बेटी ने जान दी वह आईपीएस अधिकारी की सगी बेटी नहीं थी. आईपीएस और उनकी पत्नी ने उसे 16 साल पहले गोद लिया था. इसके लिए उन्होंने पूरी सरकारी प्रक्रिया का पालन किया था. अफसर का एक बेटा भी जो मानसिक रूप से कमजोर है. 

ट्विशा शर्मा केस: समर्थ की केस डायरी देख भड़की CBI, रिकॉर्ड दुरुस्त करने खुद थाने पहुंचे SIT चीफ

अब जानते हैं पुलिस क्या कर रही? 

आईपीएस की बेटी की सुसाइड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. उसकी सहेलियों, स्कूल दोस्त और करीबियों से पूछताछ की जा रही है. दंपति से भी सवाल जवाब किए जा रहे हैं, ताकि यह सामने आ सके कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया. क्या वह किसी तरह के तनाव से गुजर रही थी या उस पर कोई पढ़ाई का प्रेशर था. 

लेखक के बारे में
img
हरप्रीत कौर रीन
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal IPS Daughter Suicide Case,  IPS Sanjeev Kanchan Daughter Case,  IPS Sanjeev Kanchan, Bhopal Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com