विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले MP में बड़ा आयोजन; 14 जून को स्पेशल सेशन, CM मोहन यादव की खास अपील

CM मोहन यादव ने 14 जून के ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होने की अपील की. टोल-फ्री 18003157008 पर मिस कॉल से रजिस्ट्रेशन करें. जानिए सीएम मोहन यादव ने नागरिकों से क्या कुछ कहा?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले MP में बड़ा आयोजन; 14 जून को स्पेशल सेशन, CM मोहन यादव की खास अपील
CM मोहन यादव की अपील: 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ें, ‘घर-घर योग’ बनाएंगे आंदोलन

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम विशेष संदेश जारी किया है. उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 14 जून को आयुष मंत्रालय द्वारा एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक संतुलन और समग्र जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने ‘घर-घर योग' के संकल्प के साथ स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया.

14 जून को विशेष ऑनलाइन योग सत्र

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा. यह सत्र सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे तक चलेगा, जिसमें देशभर के नागरिक घर बैठे भाग ले सकेंगे.

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा? देखिए ये Video

टोल-फ्री नंबर से करें पंजीयन

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सत्र से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है. इस नंबर पर मिस कॉल देकर आसानी से पंजीयन कराया जा सकता है.

योग को बताया प्राचीन धरोहर

डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है. उन्होंने कहा कि योग ने पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन का रास्ता दिखाया है.

"मोदी सरकार में योग बना वैश्विक आंदोलन"

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देशों में योग को अपनाया जा रहा है.

सभी वर्गों से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है.

“योग को जीवनशैली बनाएं”

डॉ. यादव ने कहा कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है.

‘घर-घर योग' का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने लोगों से इस पहल को सफल बनाने और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में शामिल होने की भी अपील की.

स्वस्थ प्रदेश से विकसित भारत की ओर, सामूहिक सहभागिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हर नागरिक स्वस्थ होगा, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनेगा. उन्होंने इस योग अभियान को विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन तभी सफल होते हैं जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी होती है. सरकार और समाज मिलकर ही बेहतर और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा की बेटी ने भरी उड़ान; प्रिया मालवीय बनीं इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, खुद सुनायी सक्सेस स्टोरी

यह भी पढ़ें : MP के दिव्यांग क्रिकेटर लोकेंद्र आर्य का इंडिया ए टीम में चयन; जुगाड़ से खरीदी किट, NDTV से बोले- नीली जर्सी...

यह भी पढ़ें : MP में बीजेपी ने निर्विरोध जीती तीनों राज्यसभा सीटें; तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को मिला प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें : नेहरू-मोदी तुलना पर तेज सियासत; छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा का भूपेश बघेल पर पलटवार, BJP vs कांग्रेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day, Madhya Pradesh News, Yoga Day, Mohan Yadav, Bhopal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com