हर साल 21 जून को दुनियाभर में इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है. योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का एक प्रभावी तरीका है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच योग का महत्व काफी बढ़ गया है, क्योंकि यह न सिर्फ स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है.
हर साल योग दिवस को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जो लोगों को जागरूक करने का काम करती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल इंटरनेशनल योगा डे की थीम क्या रहने वाली है और इसका क्या महत्व है.
योगा डे 2026 की थीम क्या है?
इस साल यानी 2026 के इंटरनेशनल योगा डे की थीम है “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ उम्र के लिए योग)
इस थीम का मतलब बहुत आसान है, योग के जरिए हम सिर्फ लंबी उम्र ही नहीं पा सकते, बल्कि सेहतमंद और चुस्त-दुरुस्त जीवन भी जी सकते हैं.
यह थीम जिंदगी की लंबाई के साथ-साथ स्वस्थ रहने का समय पर भी जोर देती है, यानी हम जितने साल जिएं, उतने साल स्वस्थ और फिट रहें.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2014 में हुई थी. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. उसी साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र ने इसे मंजूरी दे दी. इसके बाद पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसमें दुनिया भर के लाखों लोगों ने हिस्सा लिया, तब से हर साल यह दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन योगाभ्यास, सेमिनार और कई कार्यक्रम होते हैं, जिनका मकसद लोगों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है.
International Yoga Day Wishes
- योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- तन हो स्वस्थ, मन हो शांत और जीवन में खुशियों का वास हो. योग दिवस की शुभकामनाएं।
- योग हमें आत्मविश्वास, ऊर्जा और सकारात्मकता देता है, आप सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं।
- हर दिन कुछ मिनट योग के लिए निकालें और जीवन को बेहतर बनाएं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।
- योग से जुड़ें, स्वास्थ्य से जुड़ें और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं. योग दिवस की हार्दिक बधाई।
इसे भी पढ़ें: 'मेरे पहले हीरो और सबसे अच्छे दोस्त को हैप्पी फादर्स डे' पापा को भेजें ये फादर्स डे विशेज़, मैसेज और गिफ्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं