विज्ञापन

ग्वालियर में गौवंश से छेड़छाड़ पर बवाल, आधी रात आपत्तिजनक हरकत; हिंदू संगठनों का विरोध, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में गौवंश से छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार. विरोध के बाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया. पढ़िए पूरी क्राइम स्टोरी.

ग्वालियर में गौवंश से छेड़छाड़ पर बवाल, आधी रात आपत्तिजनक हरकत; हिंदू संगठनों का विरोध, आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर में गौवंश से छेड़छाड़ पर बवाल, आरोपी पुलिस हिरासत में

Animal Cruelty Case: ग्वालियर में देर रात गौवंश के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. घटना सामने आते ही स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की. मामले में एक युवक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कथित हरकत करते नजर आ रहा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

रात 1 बजे सामने आई घटना

मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के जगनपुरा इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, घास मंडी क्षेत्र निवासी निमेष सिंह तोमर रात करीब 1 बजे अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक युवक को गौवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देखा. उन्होंने तुरंत अपने साथियों को बुलाया और मौके पर आरोपी को घेरकर पकड़ लिया.

लोगों ने मौके पर ही किया घेराव

स्थानीय लोगों के एकत्र होने के बाद आरोपी को मौके पर ही रोक लिया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर थाना ग्वालियर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग ग्वालियर थाने पहुंचे और विरोध जताया. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की हरकतें रिकॉर्ड हुई हैं. पुलिस मामले में फुटेज को भी साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर रही है.

शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

निमेष सिंह तोमर, शिकायतकर्ता ने बताया,“मैं रात को घर लौट रहा था, तभी मैंने देखा कि एक युवक गौवंश के साथ गलत काम कर रहा है. मैंने तुरंत अपने साथियों को बुलाया और उसे मौके पर पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया.”

पुलिस ने की कार्रवाई

थाना ग्वालियर के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. प्रशांत शर्मा, टीआई थाना ग्वालियर ने कहा, “हमें सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.”

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा की बेटी ने भरी उड़ान; प्रिया मालवीय बनीं इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, खुद सुनायी सक्सेस स्टोरी

यह भी पढ़ें : बस्तर बैंड के संस्थापक पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, किसान परिवार से कला के शिखर तक

यह भी पढ़ें : किसान भाईयों खुशखबरी; विदिशा को मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने किया तारीख का ऐलान

यह भी पढ़ें : बैतूल में दर्दनाक हादसा: सैप्टिक टैंक में उतरे दो भाइयों की मौत, बचाने गया युवक गंभीर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior News, Madhya Pradesh News, Animal Cruelty Case, Animal Abuse, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com