विज्ञापन

UPSC CSE Mains 2026 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, गलती दिखे तो ऐसे कराएं सुधार

21 अगस्त, 2026 से शुरू हो रही सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को जारी किया गया हैं. यहां से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है

UPSC CSE Mains 2026 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, गलती दिखे तो ऐसे कराएं सुधार
ये एग्जाम 21, 23, 29 और 30 अगस्त, 2026 को आयोजित किया जाएगा.

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए गए हैं. जो भी उम्मीदवार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए क्वालिफाई हुए हैं, वे UPSC की वेबसाइट पर जाकर UPSC CSE मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं. UPSC की प्रारंभिक परीक्षा के बाद सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए कुल 13,343 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं. ये उम्मीदवार अब मेन्स का पेपर देंगे.  UPSC मेन एग्जाम 21 अगस्त, 2026 से शुरू हो रहे हैं, जो कि ऑफलाइन मोड में होगा. उम्मीदवारों को एग्जाम वाले दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जानी होगी.

UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए  upsc.gov.in पर जाएं.
  2. 'एग्जामिनेशन' सेक्शन पर 'सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन 2026' होगा.
  3. यहां पर “e-Admit Card” का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  4. लॉगिन डिटेल्स डालें और इन्हें सबमिट करें.
  5. UPSC CSE मेन्स एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा.
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सारी जानकारी को सही से पढ़ें. अगर आपको कई गड़बड़ी दिखे, तो UPSC से संपर्क करें. हेल्पडेस्क : 011-24041001 / 011-40303444 पर फोन कर सकते हैं. समय रहते गलती को सही किया जा सके. बता दें कि IAS अधिकारी बनने के लिए इस एग्जाम में टॉप करना होता है. UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा कुल 1,750 अंकों की होती है. इस एग्जाम को पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. जिसके बाद रिजल्ट जारी किया जाता है.

किस-किस दिन होगा एग्जाम

ये एग्जाम 21, 23, 29 और 30 अगस्त, 2026 को आयोजित किया जाएगा और हर दिन एक अगल पेपर होगा. एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख और शिफ्त को अच्छे से देख लें और उस अनुसार अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. 

ये भी पढ़ें- झंडा फहराने का क्या है सही तरीका, गलत तरीके से फहराया तो क्या होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC CSE Mains 2026 Qualified List, UPSC CSE Admit Card, UPSC CSE Admit Card 2026 Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com