विज्ञापन

कौन हैं IPS उमेश चंद्र दत्ता? जिन्हें मिला राष्ट्रपति पदक, CBI, BSF से लेकर SPG तक का सफर

Success Story: उमेश चंद्र दत्ता CBI और BSF में भी सेवाएं दे चुके हैं. CBI में काम करने के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील मामले हैंडल किए. उनको गणतंत्र दिवस 2016 पर सराहनीय सेवा पदक से भी स्ममानित किया गया था.

कौन हैं IPS उमेश चंद्र दत्ता? जिन्हें मिला राष्ट्रपति पदक, CBI, BSF से लेकर SPG तक का सफर
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आईपीएस के बारे में जानें.
  • आईपीएस उमेश चंद्र दत्ता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया
  • उमेश चंद्र दत्ता राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के पुलिस महानिरीक्षक हैं
  • वह राजस्थान के अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और नागौर में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं

IPS Success Story: आईपीएस उमेश चंद्र दत्ता को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है.SPG में आईजी यानी कि पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी ने करीब एक दशक तक पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं. इसके बाद करीब 25 साल से ज्यादा समय तक वे ।G जयपुर रेंज रहे. वर्तमान में वह स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के पुलिस महानिरीक्षक हैं.

IPS उमेश चंद्र दत्ता का पंजाब कनेक्शन

उमेश चंद्र दत्ता राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था. उनकी पढ़ाई भी चंडीगढ़ में ही हुई. आईपीएस अधिकारी के पिता चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री के प्रोफेसर थे. उमेश चंद्र दत्ता ने भी इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और गोल्ड मेडल भी जीता.उनको LBSNAA मसूरी में आउटडोर ट्रेनिंग के समय बेस्ट ऑफिसर ट्रेनी का सम्मान भी दिया गया. 

राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी हैं उमेश दत्ता

IPS उमेश चंद्र दत्ता ने एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान के अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और नागौर में पुलिस अधीक्षक रहे. बाद में वह करीब ढाई दशक से ज्यादा समय तक उन्होंने ।G जयपुर रेंज के रूप में भी काम किया.

पहले सेवा पदक से सम्मानित, अब मिला राष्ट्रपति पदक

वह सीबीआई और सीमा सुरक्षा बल यानी कि बीएसएफ में भी सेवाएं दे चुके हैं. उमेश चंद्र दत्ता ने CBI में काम करने के दौरान कई संवेदनशील मामले हैंडल किए. उनको  गणतंत्र दिवस 2016 पर सराहनीय सेवा पदक (Police Medal for Meritorious Service) से सम्मानित किया गया था.अब उनको राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है.  

ये भी पढे़ं-IPS हितिका वासल: जमीन खुदवाकर निकाला 1 KG सोना, काम आई 'लेडी सिंघम' की धांसू रणनीति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS Officer, Rajasthan IPS Officer, President Medal, President Medal IPS, President Medal For Distinguished Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com