Gwalior Crime News: ग्वालियर में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में पत्नी को मोबाइल इस्तेमाल करने से रोकना पति और उसके परिवार पर भारी पड़ गया. आरोप है कि नाराज पत्नी ने मायके फोन कर भाई को बुला लिया, जिसके बाद देर रात भाई अपने साथी के साथ बहन की ससुराल पहुंचा और पति, जेठ तथा सास के साथ जमकर मारपीट की. पीड़ित परिवार का आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर तीनों को घायल किया गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मोबाइल इस्तेमाल को लेकर हुआ विवाद
NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा निवासी 27 वर्षीय लवकुश कुशवाह का अपनी पत्नी शिल्पी कुशवाह से मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ था. लवकुश का कहना है कि उसकी पत्नी ज्यादातर समय मोबाइल में व्यस्त रहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और कहासुनी हुई.

Gwalior News: पीड़ित
पत्नी ने मायके में दी झगड़े की जानकारी
पीड़ित के मुताबिक, विवाद के बाद पत्नी शिल्पी ने अपने मायके फोन कर पूरी बात बता दी. इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 12:30 बजे उसका भाई शिवम कुशवाह अपने साथी अरुण कुशवाह के साथ घर पहुंच गया. बताया गया है कि दोनों आरोपी मुरैना क्षेत्र से आए थे.
आधी रात घर में घुसकर मारपीट का आरोप
परिवार के मुताबिक, उस समय सभी लोग घर में सो रहे थे. आरोप है कि घर पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट में लवकुश कुशवाह, उसके बड़े भाई नरेश कुशवाह और मां उर्मिला कुशवाह घायल हो गए.
“बहन को मोबाइल चलाने से क्यों रोकते हो?”
पीड़ित परिवार का कहना है कि मारपीट के दौरान शिवम ने कहा कि उसकी बहन को मोबाइल पर बात करने और मोबाइल इस्तेमाल करने से क्यों रोका जाता है. इसके बाद उसने कथित तौर पर डंडे से लवकुश के पैरों पर हमला किया. वहीं उसके साथी अरुण ने बड़े भाई नरेश कुशवाह के सिर पर डंडा मार दिया.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी जाते-जाते धमकी देकर गए कि यदि उनकी बहन को मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका गया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे. इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है.

Gwalior News: पीड़ित सास
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की शिकायत लवकुश कुशवाह ने पुरानी छावनी थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपियों शिवम कुशवाह और अरुण कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने क्या कहा?
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी दो बच्चों की शर्त; CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम, पोर्टल से भी हटाया
यह भी पढ़ें : 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा; इंदौर में महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर छापा
यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में MBBS सीट घोटाला: मेडिकल एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी, डॉक्टर दंपति समेत कई पर FIR
यह भी पढ़ें : उज्जैन से शुरू होगा देश का पहला टेंपल बॉन्ड, सिंहस्थ 2028 से पहले 11 मंदिरों के विकास के लिए जुटेंगे 200 करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं