Gwalior Young Cricketer: ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान (Yashvardhan Chauhan) को दोहरी सफलता मिली है. उनका अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के साथ ही उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है. यह खबर फैलते ही युवा क्रिकेटर यशवर्धन के घर में खुशी का माहौल है. यशवर्धन की मां ने लाड़ले यशवर्धन के अंडर-19 टीम में चयन की खुशी में बेटे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है.
ये भी पढ़ें-पापा कहते हैं... सिर्फ द्रविड़-पुत्र ही नहीं, नेक्स्ट जेनेरेशन के कई जांबाज क्रिकेटर बनने को तैयार
अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए ग्वालियर के यशवर्धन चौहान
यशवर्धन चौहान के अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन ने भी फोन करके शुभकामनाएं दीं. यश के 15 सदस्यीय टीम में चयनित होने और कप्तान बनाए जाने की सबसे पहले खबर यशवर्धन चौहान के स्कूल के कोच ने दीं. यश को मिली बड़ी उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल ने भी फोन करके शुभकामनाएं दीं.

यशवर्धन के कोच बोले, 'यश का नहीं है कोई भी फेवरेट क्रिकेटर'
स्कूल के कोच ने कहा कि, यश की सफलता के पीछे कोच और माता - पिता का विशेष सहयोग है, पिता उसकी प्रेरणा है. उन्होंने बताया कि यश का कोई फेवरेट क्रिकेटर नहीं है. वहीं, बेटे की क़ामयाबी से बेहद खुश नजर आई मां रीना ने कहा कि, बेटे के चयन की खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि यश एक दिन टीम इंडिया के लिए भी खेलेगा.
महज 6 -7 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहा है यशवर्धन चौहान
गौरतलब है महज 6 -7 साल की उम्र से यश क्रिकेट खेल रहा है. यश का चयन श्रीलंका सीरीज के लिए हुआ है, जहां टीम वन डे और मल्टी डे सीरीज खेलेगी. बीत रात ही टीम के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा हुई है. चयनित टीम का 23 जून से विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा. टीम 30 जून को श्रीलंका रवाना होगी, जहां तीन वन डे और दो मल्टी डे मैचों की सीरीज खेलेगी. पहला वन डे 4 जुलाई क़ो खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें-सुनील गावस्कर ने कोच गौतम गंभीर को दी नसीहत, बोले- अब ‘बदलाव के दौर' से बाहर आना होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं