विज्ञापन

गुल्लक से निकाले थे चंद पैसे, कबूल करने पर पड़ोसी ने बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला

ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची के पड़ोसी भी हैरान हैं कि सिर्फ कुछ रुपयों के लिए उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया.

गुल्लक से निकाले थे चंद पैसे, कबूल करने पर पड़ोसी ने बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला
NDTV
  • परिजनों का पड़ोसी पर बेटी की हत्या का आरोप.
  • गुल्लक से पैसे निकालने पर पीट-पीटकर मारने का आरोप.
  • सुबह परिजन उठे तो नहीं जागी थी बेटी.

Gwalior Child Murder: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि एक पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी को शक था कि बच्ची ने उसकी गुल्लक से चंद रुपये लिए हैं. इसी वजह से आरोपी आमीन खान आग-बबूला हो गया और मासूम को मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के अनुसार, मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव का है. जहां सलमान खान की 8 साल की मासूम अलीना गुरुवार शाम अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. आरोप है कि इसी दौरान अलीना पड़ोस में रहने वाले आमीन खान के घर में घुस गई और  गुल्लक से उसने कुछ रुपये निकाल लिए. आमीन जब घर लौटा तो उसे कुछ रुपये गायब मिले, आसपास पूछताछ करने पर उसे अलीना पर शक हुआ. सख्ती से पूछने पर मासूम ने रुपये लेने की बात कबूल कर ली.

बच्ची को पीटा और प्रताड़ित किया

वहीं, परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पड़ोसी ने अलीना के साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया था. जब अलीना शुक्रवार सुबह नींह उठी तो परिजनों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद पिता सलमान ने पुलिस को सूचना दी और पड़ोसी पर बेटी अमीन बेटी की हत्या का आरोप लगाया.

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया. शुरुआती जांच में बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान मिलने की बात सामने आई है. पुलिस ने पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया है, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके.

ये भी पढ़ें- एमपी में 10 दिन लेट है मानसून, IMD ने बताया कब तक आएगा; आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लेखक के बारे में
img
Dev Shrimali
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior News, Gwalior Murder, Girl Child Murder, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com