विज्ञापन

12 साल के बेटे के सामने आदिवासी महिला से गैंगरेप! पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

उज्जैन जिले के बड़नगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी के इरादे से आए बदमाशों ने 12 साल के बेटे के सामने आदिवासी महिला से गैंगरेप किया. पीड़िता ने कई आरोपियों की बात कही, जबकि पुलिस ने एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

12 साल के बेटे के सामने आदिवासी महिला से गैंगरेप! पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार.

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 12 साल के बेटे के सामने उसकी मां के साथ गैंगरेप किया. हैरानी की बात यह है कि बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन वारदात को अंजाम देते हुए उन्होंने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने एक ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

चोरी के इरादे से खेत में घुसे बदमाश

घटना उज्जैन शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर बड़नगर तहसील के एक गांव की है. यहां एक आदिवासी परिवार खेत में चौकीदारी करता है और टापरी में रहकर गुजारा करता है. 18 जून की रात करीब 12 बजे पांच बदमाश पवन चक्की के तार (वायर) चोरी करने के लिए खेत में पहुंचे. उस समय पति, पत्नी और उनका 12 साल का बेटा सो रहे थे.

पति को बाहर ले जाकर की मारपीट

बदमाशों ने सबसे पहले परिवार को जगाया और महिला के पति को जबरदस्ती बाहर ले गए. वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसी दौरान पवन चक्की के तार भी चोरी कर लिए. इस दौरान महिला और उसका बच्चा टापरी में ही मौजूद थे.

बेटे के सामने महिला से दुष्कर्म

पीड़िता के बयान के मुताबिक, बदमाशों में से कुछ लोग टापरी में घुस गए. उन्होंने महिला और उसके बेटे को पास की झाड़ियों में ले जाकर डराया-धमकाया. इसके बाद बेटे के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना से बच्चा भी गहरे सदमे में है.

बंदूक की नोक पर वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता और उसके बेटे ने पुलिस को बताया कि बदमाशों के पास हथियार थे. उन्होंने पहले पिता को बंदूक के दम पर पीटा और फिर बच्चे को डराया. आरोप है कि दो से तीन बदमाशों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. पूरी घटना के दौरान परिवार डर के साये में रहा.

पुलिस का दावा और पीड़ित परिवार का आरोप

बड़नगर टीआई के अनुसार, इस मामले में एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है. हालांकि, पीड़िता और उसके बेटे का कहना है कि यह सामूहिक दुष्कर्म था और इसमें तीन बदमाश शामिल थे. फिलहाल बड़नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है.  

लेखक के बारे में
img
Lalit Jain
संवाददाता
ललित जैन मध्यप्रदेश के उज्जैन से NDTV के संवाददाता हैं.  और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape  Case, MP Crime News, Tribal Woman Assault, Madhya Pradesh News, Crime Against Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com