मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कहा- एक नेता झूठ की यात्रा लेकर आ रहे हैं. उनकी मां,उनके दादा और उनके खानदान ने कभी देश का भला नहीं किया. जनता ये अच्छे से जानती है.
राहुल गांधी को बताया पप्पू
दरअसल, मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर-मालवा के दौरे थे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. सीएम यादव ने कहा- यह लोग न्यायालय ओर सेना पर लोग उंगली उठाते हैं. भाई है कि मानता ही नहीं है, अब भाई भी क्या करे... वो तो पप्पू है और पप्पू तो पप्पू जैसा काम ही करेगा. इसलिए भाई का नाम ही पप्पू है. लेकिन, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब भी वे मप्र आएं तो माफी मांगी.
लाडली बहनों के खातों में भेजे
आगर-मालवा में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी की. सीएम ने एक क्लिक पर 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए. इसके अलावा सीएम ने 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमि-पूजन कर जनता को विकास कार्यों की सौगात दी और 28.14 करोड़ के 17 कार्यों का लोकार्पण भी किया.
ये भी पढ़ें- नेहरू ने एक समुदाय के वोटों के लिए सोमनाथ मंदिर उद्घाटन में भाग नहीं लिया: मध्य प्रदेश सीएम
ये भी पढ़ें- बहन प्रियंका गांधी के हाथ के छोले-भटूरे खाकर खुश हुए राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं