विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान VIP दर्शन पर रोक, आम श्रद्धालुओं को मिलेगा मौका

Chaitra Navratri 2026 VIP Darshan Ban Maihar: मैहर के माँ शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान 19 से 27 मार्च 2026 तक VIP दर्शन पर रोक, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता.

Chaitra Navratri 2026: मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान VIP दर्शन पर रोक, आम श्रद्धालुओं को मिलेगा मौका
Chaitra Navratri 2026: मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान VIP दर्शन पर रोक, आम श्रद्धालुओं को मिलेगा मौका

Chaitra Navratri 2026: मध्यप्रदेश के मैहर स्थित प्रसिद्ध माँ शारदा देवी मंदिर (Maa Sharda Devi Temple) में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले (Chaitra Navratri Mela Maihar) को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने बड़ा फैसला लिया है. 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक चलने वाले नवरात्रि मेले के दौरान VIP दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. मंदिर प्रशासक दिव्या पटेल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नवरात्रि के दौरान देश‑विदेश से लाखों श्रद्धालु मैहर पहुंचते हैं. भारी भीड़ और बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी को सुगमता से दर्शन का अवसर मिल सके.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के दौरान मैहर में VIP दर्शन पूरी तरह बंद

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के दौरान मैहर में VIP दर्शन पूरी तरह बंद

जनप्रतिनिधियों से VIP दर्शन की मांग न करने की अपील

मंदिर प्रबंधन समिति ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों से अपील की है कि वे VIP दर्शन की मांग न करें. समिति ने कहा है कि सभी लोग सामान्य श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर दर्शन करें, जिससे मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन बेहतर हो सके.

सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम

प्रशासन के अनुसार, मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके.

चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान मांस‑मछली और अंडे की बिक्री पर रोक

चैत्र नवरात्रि मेला 2026 को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. माँ शारदा धाम की धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से मैहर नगर पालिका क्षेत्र में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.

SDM के आदेश के तहत 19 से 27 मार्च तक प्रतिबंध

अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) दिव्या पटेल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक पूरे नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मांस, मछली और अंडे का क्रय‑विक्रय नहीं किया जाएगा.

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए फैसला

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नवरात्रि के दौरान माँ शारदा धाम में विशाल चैत्र नवरात्रि मेले का आयोजन होता है. इस दौरान देश के अलग‑अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं, इसलिए यह निर्णय लिया गया है. चैत्र नवरात्रि मेले को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. प्रशासन का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले बड़ा फैसला; शारदा धाम मैहर में 9 दिन तक नहीं बिकेगा मांस‑मछली‑अंडा

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि घटस्थापना से शुरू; ऐसा है शुभ मुहूर्त, मां दुर्गा की पूजा विधि जानिए

यह भी पढ़ें : Hindu Nav Varsh 2026: विक्रम संवत 2083; इस साल 13 महीने का हिंदू नववर्ष, राशियों पर ऐसा होगा प्रभाव

यह भी पढ़ें : रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का कमाल; प्याज की परतों से प्रेरित होकर बनाया इको फ्रेंडली BRAVE बंकर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com