विज्ञापन

1.20 करोड़ का लालच: मर्डर के बाद मासूम का गुप्तांग काटा...पॉलिथीन में रखकर तीन दिनों तक ढूंढते रहे खरीदार

नाबालिग आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट काटकर बेचने के लिए पॉलिथीन में रख लिया. वह तीन दिनों तक लेकर इसे घूमते रहे, लेकिन कोई नहीं मिला. जब बदबू आने लगी तो इसे लाश के पास ही फेंक दिया.

1.20 करोड़ का लालच: मर्डर के बाद मासूम का गुप्तांग काटा...पॉलिथीन में रखकर तीन दिनों तक ढूंढते रहे खरीदार
भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किए जोहेब और आमिर (बीच में नाबालिग का शव).
NDTV
  • यूट्यूब पर वीडियो देख रची थी मर्डर कर प्राइवेट पार्ट काटने की साजिश.
  • मास्टरमाइंड जोहेब नाबालिगों के साथ मिलकर कमाना चाहता था 1.20 करोड़ की साजिश.
  • प्राइवेट पार्ट काटकर पॉलिथीन में रखकर बेचने के लिए खरीदार ढूंढते रहे आरोपीय

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में  10 अगस्त को छोटे तालाब के धोबीघाट में मिले अज्ञात शव की गुत्थी को आखिर सुलझा लिया है. ये सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि यूट्यूब वीडियो से उपजे अंधविश्वास और 1 करोड़ 20 लाख रुपये के लालच में रची गई नाबालिगों की घिनौनी साजिश की कहानी है. हत्यारोपियों ने नाबालिग का प्राइवेट पार्ट काटकर बेचने की योजना बनाई, जिसे लेकर वह तीन दिन तक भोपाल की गलियों में खरीदार ढूंढते रहे.

भोपाल की श्यामला हिल्स थाना पुलिस को 10 अगस्त को गोताखोरो द्वारा तालाब से निकाली गई लाश मिली थी, जो कई दिन पुरानी थी. पेट और पैर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे. पुलिस ने जब पोस्टमॉर्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हो गई. फिर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की गई. शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी.

मां ने बेटे के शव को टैटू से पहचाना

इसके बाद DCP जोन-3 आयुष गुप्ता की टीम ने आसपास के लोगों से बातचीत कर और सोशल मीडिया के जरिए फोटो दिखाकर पता कराया. लाश मिलने के 5 दिन बाद यानी 15 अगस्त को जहांगीराबाद की रहने वाली रानी शाह थाने पहुंचीं. उन्होंने लाश के बाएं हाथ पर बने टैटू से पहचान लिया और बताया कि वह उनका बेटा रेहान है, जिसके हाथ पर 'S के नीचे शंकर' टैटू था. रेहान मोती मस्जिद के पास पेन और चाबी के छल्ले बेचकर घर चलाता था.

Add image caption here

मृतक रेहान, इसी जगह मिला था शव

मास्टरमाइंड ने ऐसे बनाया प्लान

पुलिस की जब जांच आगे बढ़ी तो कहानी किसी फिल्म से भी ज्यादा डरावनी निकली. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड जोहेब खान निकला. वह खुद को डॉक्टर बताता था, जबकि वह बीबीए का छात्र है.

दो नाबालिगों का किया ब्रेनवॉश!

उसे एक यूट्यूब पर वीडियो देखकर बड़ी रकम कमाने का जरिया ढूंढा. उसने दो नाबालिगों से दोस्ती कर वह वीडियो दिखाया. उसमें दावा किया गया था कि किसी नाबालिग का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे बेचा जा सकता है, जिसके बदले में 1.20 करोड़ मिलेंगे.

इसके बाद जोहेब ने प्लान बनाया कि उन्हें ऐसे लड़के को टारगेट करना होगा, जिसका कोई पूछने वाला न हो और उनको रेहान अपना टारगेट लगा. जोहेब ने अपने दोस्त आमिर को भी इस काम में शामिल किया था.

प्राइवेट पार्ट काटकर पॉलिथिन में रखा

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 6 अगस्त को दो नाबालिगों ने रेहान को 100 रुपये का लालच दिया और कहा - "खटलापुरा चल, एक लड़ाई में मदद करनी है." रेहान मान गया. रास्ते में आमिर कुरैशी और जोहेब मिल गए. सभी उसे छोटे तालाब के धोबीघाट की तरफ सुनसान जगह ले गए.
वहां पहले से तय प्लान के अनुसार, रेहान पर ब्लेड और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. इसके बाद ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट निकाल कर पॉलिथीन में रख लिया गया.

3 दिन तक लेकर घूमते रहे

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि नाबालिग आरोपी मृतक का प्राइवेट पार्ट लेकर खरीदार ढूंढने के लिए भोपाल में 3 दिन तक घूमते रहे. उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला और न ही उस प्राइवेट पार्ट को जोहेब ने लिया. तीन दिन बाद उसमें से बदबू आने लगी. फिर से भी शव के पास लेकर धोबीघाट में ही फेंक दिया. उन्हें लगा कि मामले की फाइल अज्ञात लाश की तरह बंद हो जाएगी, लेकिन टैटू से पहचान के बाद सर्विलांस और नाबालिगों तक पहुंच के बाद पूरी घटना की कलई खुल गई.

पुलिस ने मुख्य आरोपी जोहेब खान और आमिर कुरैशी को गिरफ्तार किया है और 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया है. जोहेब के पास से फर्जी डॉक्टर की आईडी जैसी चीजें भी बरामद होने की बात सामने आ रही है.

कई सवालों के जवाब बाकी

फिलहाल पुलिस ये पता लगा रही है कि जो वीडियो दिखाकर नाबालिगों को ब्रेनवॉश किया गया, वो कहां से आया? क्या इसके पीछे कोई बड़ा ऑर्गन तस्करी का गिरोह है या सिर्फ यूट्यूब का अंधविश्वास.

ये भी पढ़ें- प्रिंसिपल की स्कूल में घिनौनी हरकत, छात्राओं ने मुंह पर पोती कालिख; गुस्साए लोगों का हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Police, Private Part Cut Case, Private Part Chopped, Murder In Bhopal, Bhopal Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com