राजस्थान के अजमेर जिले में एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के आरोप का मुद्दा गरमा गया है. छात्राओं ने सोमवार को स्कूल प्रिंसिपल का मुंह काला कर दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं और उनके अभिभावक इकट्ठा हुए. साथ ही स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई. अजमेर के केकड़ी में भी पिछले हफ्ते कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसके बाद स्कूल एक टीचर को सस्पेंड कर दिया गया था.
प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
घटना एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई, जहां छात्राओं और उनके अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार रिनवा के खिलाफ प्रदर्शन किया. आरोपों की जानकारी सामने आते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंच गए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की.
छात्रा ने प्रिंसिपल का किया मुंह काला
ग्रामीणों के आक्रोश और मौके पर बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस और तहसीलदार भी विद्यालय पहुंचे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है. वही पीड़ित छात्रा ने प्रिंसिपल का मुंह काला किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए.

गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
ग्रामीण डिप्टी शमशेर, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह और रोशनदीप श्रीमाल ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. पुष्कर थाने के थानाधिकारी अशोक बिशु ने बताया कि छात्राओं ने प्रिंसिपल के चेहरे पर स्याही पोत दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया.
प्रिंसिपल के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया जा रहा है. अजमेर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है. प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मैंने एक अधिकारी को स्कूल में भेजा था. अधिकारी ने उन छात्राओं के बयान दर्ज किए, जिन्होंने स्कूल प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है.
यह भी पढे़ं-
एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई 'एजुकेशन एयरलाइन'
राजस्थान के सरकारी स्कूल में बिना इजाजत एंट्री बैन, CJP कैंपेन के बीच शिक्षा विभाग का फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं