विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्‍न हो गया है. इसके तहत 11 राज्यों की 95 सीटों पर वोट डाले गए. दूसरे चरण में कुल 66 फीसदी मतदान हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बगलकोट और चिक्कोडी लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया. कर्नाटक में 14 लोकसभा सीटों पर होने जा रहे मतदान के साथ राजनीतिक दलों का ध्यान अब अगले हफ्ते होने वाले अगले चरण के चुनाव पर है, जिसके लिए राज्य के उत्तरी क्षेत्र में दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करने वाले हैं. राज्य की कुल 28 लोकसभा सीटों में उत्तरी हिस्से की 14 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है. यहां लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आठ सीटों पर 'सेलेब्रिटी' चेहरों समेत कई राजनीतिक दिग्गजों का सियासी भाग्य ईवीएम में कैद हो गया. इसके अलावा गुरुवार को पीएम मोदी ने मतदाताओं से अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करने का निवेदन किया. उन्होंने युवाओं से वोट डालने की अपील की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Election Live Updates, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com