विज्ञापन

कंघी करते ही हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा? ये 4 एक्सपर्ट हैक बालों को बनाएं काले-घने और लंबे

कमजोर बाल आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी अपने बालों को काला, लंबा, घना और झड़ने से बचाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट द्वारा बताए इन घरेलू उपायों को एक बार जरूर करें ट्राई.

कंघी करते ही हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा? ये 4 एक्सपर्ट हैक बालों को बनाएं काले-घने और लंबे
बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें. (Image Vecteezy)

Natural Remedies To Stop Hair Fall : आज के समय में बालों का झड़ना, कमजोर बाल, दोमुंहे बाल और धीमी ग्रोथ एक आम समस्या बन चुकी है. इसके लिए काफी हद तक हमारी लाइफस्टाइल ही जिम्मेदार है. अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलता है, तो इसका असर सीधे बालों पर दिखाई देने लगता है. हालांकि, बालों की धीमी ग्रोथ और हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं. इनमें सबसे प्रमुख कारण डाइट है. अगर आपके खाने में प्रोटीन, आयरन और दूसरे जरूरी नुट्रिएंट्स की कमी होती है, तो इसका असर सीधे बालों की सेहत और उनकी ग्रोथ पर पड़ता है. इसके अलावा बालों को बार-बार धोना या बहुत कम धोना दोनों ही स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को प्रभावित करते हैं, जिससे बाल कमजोर हो सकते हैं. तो चलिए एक्सपर्ट हंसा जी से जानते हैं कैसे अपने बालों को हेल्दी रखें.

स्कैल्प हेल्थ और हेयर स्टाइलिंग- (Scalp Health And Hair Styling)

स्कैल्प बालों की ग्रोथ की नींव होती है. डैंड्रफ, प्रोडक्ट बिल्डअप और खराब ब्लड सर्कुलेशन बालों की जड़ों को कमजोर कर सकते हैं. वहीं लगातार हीटिंग टूल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स और टाइट हेयरस्टाइल का इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचाता है.

प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 है जरूरी पोषण- (Protein, Iron And Omega-3)

बालों को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व प्रोटीन है, क्योंकि बालों का लगभग 80-85% हिस्सा केराटिन नामक प्रोटीन से बना होता है. दालें, टोफू, नट्स और क्विनोआ जैसे फूड्स बालों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा आयरन और जिंक बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. पालक, बादाम, काजू और कद्दू के बीज बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों की डेंसिटी बढ़ाने में मदद करता है. यह चिया सीड्स और अखरोट में पाया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें. Photo Credit: Pexels

बालों की ग्रोथ के लिए 4 असरदार घरेलू उपाय

1. नारियल तेल और कैस्टर ऑयल हेयर मास्क- (Coconut Oil and Castor Oil Hair Mask)

नारियल तेल बालों को पोषण देता है और उन्हें मॉइस्चराइज करता है, जबकि कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोइलिक एसिड स्कैल्प को सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं. हल्का गर्म करके स्कैल्प पर मसाज करें और 1 घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें.

2. एलोवेरा और रोजमेरी हेयर रिंस- (Aloe Vera and Rosemary Hair Rinse)

एलोवेरा स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है, जबकि रोजमेरी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है. इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें रोजमेरी ऑयल को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें. बाल धोने के बाद इस पेस्ट से 4-5 बार रिंस करें.

3. नेचुरल स्कैल्प सीरम- (Natural Scalp Serum)

इस सीरम के लिए 1 चम्मच जोजोबा ऑयल, 1 चम्मच बादाम तेल, 1 चम्मच आर्गन ऑयल और 3 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल मिलाएं. रात में सोने से पहले इसकी कुछ बूंदें स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. 

4. फ्लैक्ससीड हेयर ग्रोथ जेल- (Flaxseed Hair Growth Gel)

फ्लैक्ससीड ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो स्कैल्प हेल्थ और बालों की इलास्टिसिटी के लिए फायदेमंद हैं. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच फ्लैक्ससीड को 2 कप पानी में तब तक उबालें जब तक यह जेल जैसा न बन जाए. ठंडा होने पर इसे कांच के डिब्बे में स्टोर करें और हेयर जेल की तरह इस्तेमाल करें.

याद रहे कि कभी-कभी बालों का झड़ना जेनेटिक कारणों से भी होता है. ऐसे मामलों में घरेलू उपाय सीमित असर दिखा सकते हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.

यहां देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा की शुरुआत कहां से करें? ट्रैवल रूट के हिसाब से पहला स्टॉप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Fall, Remedies For Hairfall, Hair Growth, Hair Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com