विज्ञापन

बालों को तेजी से बढ़ाने वाला सबसे सस्ता तेल कौन सा है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें...

Baal Badhane Ka Tel: बाल हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं. अगर आप भी अपने बालों की ग्रोथ तेजी से करना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट द्वारा बताए इन तेलों का ऐसे करें इस्तेमाल.

बालों को तेजी से बढ़ाने वाला सबसे सस्ता तेल कौन सा है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें...
Best Hair Oil: बाल बढ़ाने के लिए कौन से तेल का करें इस्तेमाल.

Herbal Oil For Long Hair: भला ऐसा कौन होगा जो सुंदर नहीं दिखना चाहता है. लेकिन आज के समय में बालों का झड़ना (Hair Fall), टूटना (Hair Damage) और समय से पहले सफेद होना (Grey Hair) न सिर्फ एक बड़ी समस्या है बल्कि, हमारी सुंदरता पर भी गृहण लगाने का काम करते हैं. दरअसल इसकी एक वजह गलत खान-पान, धूल, मिट्टी और प्रदूषण भी है. अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और हेल्दी रखना चाहती हैं, तो  आयर्वेद‍िक एक्‍सपर्ट राम अवतार  (Ayurvedic Expert Dr. Ram Avtar)  द्वारा बताए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बाल बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे आयुर्वेदिक तेल- (Best Ayurvedic Hair Oil for Hair Growth)

1. ब्राह्मी तेल- (Brahmi Oil)

ब्राह्मी तेल को बालों के लिए औषधि से कम नहीं माना जाता है. ब्राह्मी तेल को ब्राह्मी जड़ी-बूटी से तैयार किया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को पोषण (Hair Nutrition) देते हैं और उनकी जड़ों को मजबूत (Stronger Roots) बनाते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल-  इसे गुनगुना करके स्कैल्प पर 10-15 मिनट तक मालिश करें और कम से कम 30 मिनट से लेकर रात भर के लिए छोड़ दें. अगले दिन बालों को धो लें. ऐसा आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं. 

2. भृंगराज तेल- (Bhringraj Oil)

भृंगराज को आयुर्वेद में केशराज भी कहा जाता है. इस तेल के इस्तेमाल से बाल मजबूत (Strengthen Hair Roots) होते हैं, साथ ही चमकदार और मुलायम भी बनते हैं. भृंगराज तेल को भृंगराज की पत्तियों से तैयार किया जाता है. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या आप गंजेपन के शिकार हैं, तो भृंगराज तेल आपके लिए बहुत असरदार साबित हो सकता है. इसे बालों की ग्रोथ के लिए भी असरदार माना जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल-  इसे गुनगुना करके स्कैल्प पर अच्छे से मालिश करें, फिर 30-40 मिनट या रात भर के लिए छोड़ दें और अगले दिन हल्के शैम्पू से धो लें. इसे आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. आंवला तेल- (Amla Oil)

आयुर्वेद में आंवले को सेहत का खजाना कहा जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन सी (Vitamin C), एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत जरूरी हैं. आंवले का तेल बालों को पोषण (Amla Oil for Hair Strength) देता है, जिससे वे टूटते नहीं और ग्रोथ तेजी से होती है. 

कैसे करें इस्तेमाल- आंवले के तेल को नारियल तेल में मिलाकर बालों की अच्छे से मालिश करें. 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. ऐसा आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं.

बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

  1. तेल को हमेशा हल्का गुनगुना कर लें. गुनगुने तेल (Warm Oil Massage) से मालिश करने पर यह बालों की जड़ों में गहराई तक जाता है और अपना असर दिखाता है.
  2. तेल लगाते समय अपनी उंगलियों की मदद से सिर की हल्के हाथों से मालिश (Scalp Massage) करें. ध्यान रखें कि उंगलियों के पोरों से ही मसाज करें, नाखूनों से नहीं. मालिश से सिर में खून का दौरा बढ़ता है.
  3. तेल लगाने के बाद इसे कम से कम 2 से 3 घंटे तक बालों में लगा रहने दें. अगर आप रात को तेल लगाकर सुबह बाल धोते हैं तो यह ज्यादा फायदा करता है.

ये भी पढ़ें- प्रेस हो गई है खराब? तो न लें टेंशन, इन आसान ट्रिक्स की मदद से झटपट दूर करें कपड़ों की सिलवटें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com