विज्ञापन

Datia Upchunav 2026: हार के बाद बोले आशुतोष तिवारी- जिन्होंने पाप किया है, उन्हें मिलेगा जवाब

मतगणना के बाद मतगणना स्थल पर NDTV से बात करते हुए आशुतोष तिवारी ने कहा - "मैं दोनों हाथ जोड़कर जनादेश को स्वीकार करता हूं. इसे हार-जीत की दृष्टि से नहीं, जनादेश की तरह देखना चाहिए."

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने एनडीटीवी से की बातचीत.
NDTV
  • दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी लगभग 6000 वोटों से हारे.
  • जनादेश को स्वीकार किया, हार के कारणों की करेंगे समीक्षा.
  • भीतरघात पर बोले- जिन्होंने पाप किया, उन्हें जवाब मिलेगा.

Datia Assembly By-Poll 2026 Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है. मतगणना स्थल पर पहुंचे तिवारी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि वह दोनों हाथ जोड़कर जनादेश को स्वीकार करते हैं. साथ ही कहा कि वह हार के कारणों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा जब उनसे पूछा दतिया में भाजपा के अंदर हुए भीतरघात पर सवाल किया तो कहा कि राजनीति में कुछ भी छिपता नहीं है, वह कभी न कभी सामने आ जाता है. उनका कहना है क जिन्होंने भी पाप किया है, उनको समय पर जवाब दिया जाएगा, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.

एडीटीवी से बात करते हुए आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया उपचुनाव के परिणाम को हार और जीत की दृष्टि नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह जनादेश है. जनादेश को सिर्फ हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर स्वीकार किया जाता है.

भीतरघात पर क्या बोले भाजपा प्रत्याशी

भीतरघात के सवाल पर कहा कि उपचुनाव की हार की समीक्षा की जाएगी, इस पर कोई बयान देना जल्दबाजी होगी. उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के बड़े लीडर का बयान आया है, जैसे परिणाम आए हैं, उन परिणामों के आधार पर कहा जा सकता है. पर ये अनहोनी जैसी बात नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि मैं अनजान हूं. मैं इस प्रकार की राजनीति करना नहीं चाहता, थोड़ा सा समझता हूं और जितना समझता हूं, उतना समझने का प्रयास करता हूं."

आला कमान से करेंगे शिकायत?

क्या भितरघात की आला कमान से शिकायत की जाएगी, इस पर तिवारी ने कहा, "शिकायत जैसा मेरा व्यवहार नहीं रहा है, नेतृत्व अपने आप संज्ञान में लेगा. बहुत सारी बातें छिपती नहीं हैं. राजनीति के क्षेत्र में तो कुछ नहीं छिपता है." पाप और पारा छिपता नहीं है, ये शरीर के किसी न किसी हिस्से से फूटता है. ये पाप हुआ है तो फूटेगा.

6000 वोटों से जीते घनश्याम सिंह

दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को लगभग 6 हजार वोटों से हराया है. विधानसभा चुनाव 2023 में भी इसी सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने जीत दर्ज की थी, लेकिन सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दो साल की सजा मिली थी. इसके बाद सीट खाली हो गई और उपचुनाव की घोषणा हुई. 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था.

पहले नरोत्तम मिश्रा माने जा रहे थे दावेदार

आशुतोष तिवारी का नाम सामने आने से पहले तक दतिया सीट पर भाजपा की ओर से नरोत्तम मिश्रा दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया और आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया था. जब नाम सामने आया तो नरोत्तम मिश्रा के समर्थक आक्रोशित हो गए थे, तब सड़क पर प्रदर्शन किया था. हालांकि, नामांकन के दौरान रैली में नरोत्तम मिश्रा साथ में थे और उनका जोर-शोर से समर्थन करने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें- बांकीपुर से दतिया तक उपचुनाव में भाजपा को 2-1 से लगा झटका, गुजरात में कहां से आई गुड न्यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Datia Assembly Bypoll Result, Datia Assembly By Poll Election 2026, Datia Upchunav 2026, Datia Congress BJP Candidate, Datia Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com