विज्ञापन

सपनों सा खबूसरत- Taj Mahal of Nepal के बारे में कितना जानते हैं आप?

Taj Mahal of Nepal: हमारे देश की शान है- आगरा का ताजमहल. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेपाल में भी एक ऐसा महल है, जिसे नेपाल का ताजमहल (Taj Mahal of Nepal) कहा जाता है. कहां है ये महल और इसकी खासियत क्‍या है, जानें. 

सपनों सा खबूसरत- Taj Mahal of Nepal के बारे में कितना जानते हैं आप?

Taj Mahal of Nepal: हमारे देश की शान है- आगरा का ताजमहल. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेपाल में भी एक ऐसा महल है, जिसे नेपाल का ताजमहल (Taj Mahal of Nepal) कहा जाता है. कहां है ये महल और इसकी खासियत क्‍या है, जानें. 

किसे कहा जाता है नेपाल का ताज महल 

नेपाल का ताज महल कहा जाता है- रानी महल (Rani Mahal) को. ये महल नेपाल में है और अपनी खूबसूरती और प्रेम की कहानी के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है. 

कहां है रानी महल

रानी महल नेपाल के पाल्पा जिले में कालीगंडकी नदी के किनारे है. चारों ओर पहाड़ों और हरियाली से घिरा यह महल बहुत खूबसूरत है. यहां का शांत वातावरण और नदी इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है. 

क्यों इसे कहा जाता है नेपाल का ताजमहल

रानी महल को नेपाल का ताजमहल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका निर्माण भी प्रेम की याद में कराया गया था. जनरल खड्ग शमशेर राणा ने पत्नी रानी तेजकुमारी के निधन के बाद उनकी याद में इस महल का निर्माण करवाया था. पत्नी के प्रति उनके गहरे प्रेम और समर्पण की वजह से इस महल की तुलना भारत के ताजमहल से की जाती है. क्‍योंकि मुगल बादशाह शाहजहां ने भी पत्नी मुमताज महल की याद में ताज महल बनवाया था. 

शताब्‍दी, राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में इस नियम के तहत मिलता है फ्री खाना

रानी महल का इतिहास

रानी महल का निर्माण 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों (लगभग 1893 ई.) में हुआ माना जाता है. यह महल यूरोपीय शैली की वास्तुकला से प्रभावित है और उस समय की शाही जीवनशैली की झलक प्रस्तुत करता है.

समय के साथ यह महल उपेक्षा का शिकार हुआ और कई वर्षों तक इसकी स्थिति खराब रही. बाद में नेपाल सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से इसका संरक्षण और आंशिक पुनर्निर्माण किया गया, जिससे आज यह फिर से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है.

रानी महल की वास्तुकला 

रानी महल सफेद रंग की भव्य इमारत है. इसमें बड़े-बड़े मेहराब और खिड़कियां हैं. महल कालीगंडकी नदी के किनारे शानदार लोकेशन पर है. यहां 
आसपास का प्राकृतिक और शांत वातावरण इसे बेहद खूबसूरत बनाता है. यही विशेषताएं इसे नेपाल के सबसे खूबसूरत ऐतिहासिक महलों में शामिल करती हैं. 

क्या रानी महल ताजमहल जैसा है?

वास्तुकला के लिहाज से रानी महल और आगरा का ताजमहल पूरी तरह अलग हैं. दोनों का डिजाइन, निर्माण सामग्री और स्थापत्य शैली अलग-अलग हैंं. हालांकि दोनों स्मारकों की सबसे बड़ी समानता यह है कि इनका निर्माण पत्नी की याद में कराया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taj Mahal Agra, Taj Mahal ASI, Taj Mahal, Do You Know, Do You Know Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com