आम बोलचाल में हम कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो लगते तो बहुत सिंपल हैं लेकिन हमे उनका सही मतलब नहीं पता होता है. एक ऐसा ही शब्द 'औरत' भी है जिसके मतलब को लेकर कई बार विवाद हो चुका है. महिलाओं को इसी शब्द से संबोधित किया जाता है. मगर इस शब्द का मतलब गलत होता है. हाल ही में रियलिटी शो रोडीज में इसे लेकर बवाल हुआ जब एक कंटेस्टेंट ने कहा कि अगर वो पीएम बनते हैं तो औरत शब्द को बैन कर देंगे. इसे लेकर शो की जज नेहा धूपिया और बानी उस पर भड़क गई.
रोडीज में आए एक कंटेस्टेंट ने अपने फॉर्म में लिखा कि वो अगर वो कभी प्रधानमंत्री बनते हैं तो वो सबसे पहले औरत शब्द को बैन करेंगे. ये सुनते ही शो में हर कोई उन पर भड़कने लगा. बाद में उसने अपनी सफाई देते हुए कहा कि अरबी भाषा में इसका मतलब गलत होता है इस वजह से वो इसे बैन करना चाहता है.
क्या होता है औरत शब्द का मतलब
औरत शब्द अरबी भाषा से आया है, ये अवरा शब्द से बना है. अरबी भाषा में इसका असली मतलब किसी महिला का गुप्तांग होता है. कई हिंदी भाषी संगठन लोग इस शब्द को लेकर ऐतराज जता चुके हैं जिस संस्कृति में एक स्त्री को उसके गुप्तांग से पहचाना जाता है, उसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. हालांकि भारत और बाकी कुछ देशों में ये शब्द कई सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है. उनके लिए इसका मतलब महिला ही है.
लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर जता चुके हैं विरोध
फेमस लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर भी इस शब्द का विरोध कर चुके हैं. उनका कहना है कि बेटी, बहनों और माताओं के लिए इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बता दें कुछ संगठनों ने भी कई बार इस शब्द को पूरी तरह से बैन करने की बात कही थी. कुछ समय पहले एक श्रेष्ठ समाज नामक संस्था ने इस शब्द को बैन करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि औरत शब्द अरबी गुलामी मानसिकता वाला है. इस वजह से इसे स्कूल में भी पढ़ाने से हटा देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: तुर्रम खां कौन थे, जिनके नाम से मशहूर है कहावत
यह भी पढ़ें | नोएडा के चार सबसे महंगे स्कूल, कई लोगों की सैलरी के बराबर है एक महीने की फीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं