विज्ञापन

'Roadies Rebirth' की शूटिंग के लिए बिहार पहुंचे सितारे, रणविजय सिंह से नेहा धूपिया तक रोहतास की वादियों के हुए मुरीद

फेमस एडवेंचर रियलिटी शो Roadies Rebirth की शूटिंग इन दिनों बिहार के रोहतास जिले की खूबसूरत वादियों में हो रही है. शो के लिए रणविजय सिंघा, नेहा धूपिया, निखिल चिनापा, प्रिंस नरूला, अभिषेक मल्हान वहां पहुंचे और वहां की सुंदरता की तारीफ की.

'Roadies Rebirth' की शूटिंग के लिए बिहार पहुंचे सितारे, रणविजय सिंह से नेहा धूपिया तक रोहतास की वादियों के हुए मुरीद
'रोडीज़ रिबर्थ' की शूटिंग के लिए बिहार पहुंची शो की टीम
NDTV
नई दिल्ली:

बिहार की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रोहतास जिले की मनोरम वादियों में लोकप्रिय शो ‘Roadies Rebirth' की शूटिंग की जा रही है. इस शूटिंग के सिलसिले में बिहार आए शो के प्रमुख कलाकारों से आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार की टीम ने मुलाकात की तथा जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रोहतास, रोहतास के द्वारा उन्हें सम्मानित किया. यह पहल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के सचिव श्री नवीन कुमार के निर्देशानुसार की गई. विभाग की टीम ने शूटिंग स्थल पर पहुंचकर कलाकारों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित करते हुए बिहार की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया.

Roadies Rebirth की शूटिंग के लिए बिहार पहुंचे कलाकार

‘Roadies Rebirth' की शूटिंग के लिए बिहार पहुंचे कलाकारों में रणविजय सिंघा, निखिल चिनपा, नेहा धूपिया, अभिषेक मल्हान, बशीर अली, प्रिंस नरूला और बनी जे शामिल हैं. इन कलाकारों की मौजूदगी से रोहतास जिले की खूबसूरत वादियों को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है. इस तरह के लोकप्रिय शो की शूटिंग बिहार में होने से राज्य के पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल सकता है.

बिहार की हुई तारीफ

रोहतास की वादियों में शूटिंग के दौरान कलाकारों ने बिहार में मिले सहयोग और सुविधाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया. कलाकारों ने बिहार की प्राकृतिक खूबसूरती की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में पर्यटन और मनोरंजन जगत के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं. यहां की मनोरम वादियां, प्राकृतिक दृश्य और ऐतिहासिक स्थल शूटिंग के लिहाज से विशेष आकर्षण रखते हैं. कलाकारों ने बिहार की कानून-व्यवस्था की भी सराहना की. उन्होंने शूटिंग के दौरान मिले सहयोग एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा तथा स्थानीय पुलिस-प्रशासन को धन्यवाद दिया. कलाकारों ने कहा कि शूटिंग के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से मिले सहयोग से कार्य सुचारु रूप से संपन्न करने में मदद मिल रही है.

रोहतास जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियों, वन क्षेत्रों, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों के लिए विशेष पहचान रखता है. यहां की मनोरम वादियां फिल्म, टेलीविजन और अन्य दृश्य-श्रव्य प्रस्तुतियों की शूटिंग के लिए आकर्षक स्थल साबित हो सकती हैं. ‘Roadies Rebirth' जैसे लोकप्रिय शो की शूटिंग से रोहतास की खूबसूरती देशभर के दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा. इस प्रकार की शूटिंग से बिहार की सकारात्मक छवि को मजबूत करने, राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने तथा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है. साथ ही, इससे बिहार को मनोरंजन और फिल्म निर्माण के संभावित केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी सकारात्मक संदेश जाएगा.

यह भी पढ़ें | बागी तेवर और बेहिसाब जुनून के साथ शुरू होगा रोडीज रीबर्थ, जानें कब और कहां होंगे ऑडिशन, OTT पर कहां देखेंगे

शूटिंग के दौरान कलाकारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रही. जिला पदाधिकारी, रोहतास के नेतृत्व में प्रशासनिक स्तर पर समन्वय तथा स्थानीय पुलिस की व्यवस्था से शूटिंग गतिविधियों के सुचारु संचालन में सहायता मिली. रोहतास की वादियों में ‘Roadies Rebirth' की शूटिंग बिहार के पर्यटन आकर्षण को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

युवाओं को पसंद है ये शो

‘Roadies Rebirth' देश के लोकप्रिय युवा एडवेंचर रियलिटी शो में से एक है. यह शो अपनी रोमांचक चुनौतियों, शारीरिक एवं मानसिक क्षमता की परीक्षा, टीम भावना, रणनीति और प्रतिस्पर्धा के लिए जाना जाता है. वर्ष 2026 में इसका 21वां सीजन ‘Roadies Rebirth' नाम से प्रसारित हो रहा है. इस सीजन में शो को नई पहचान और नए प्रारूप के साथ प्रस्तुत किया गया है. इस सीजन में बिहार की खूबसूरती को भी दिखाया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roadies REBIRTH, Bihar, Ndtv Hindi, Hindi News, Reality Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com