विज्ञापन

ये हैं नोएडा के सबसे महंगे स्कूल, कई लोगों की सैलरी जितनी है एक महीने की फीस

Most Expensive Schools In Noida: नोएडा में कई ऐसे स्कूल हैं, जिनकी फीस किसी मिडिल क्लास इंसान की सैलरी से भी ज्यादा है. इन स्कूलों में एडमिशन के लिए ही लाखों रुपये देने पड़ते हैं, उसके बाद हर महीने की फीस शुरू होती है.

ये हैं नोएडा के सबसे महंगे स्कूल, कई लोगों की सैलरी जितनी है एक महीने की फीस
नोएडा के सबसे महंगे स्कूलों की फीस

सरकारी स्कूलों की तुलना में प्राइवेट स्कूलों की फीस काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते हैं. नोएडा में भी कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं, जिनमें पढ़ाई करना हर किसी के बस की बात नहीं. इन स्कूलों की एक महीने की फीस किसी मिडिल क्लास की सैलरी जितनी है. इन स्कूलों में सालाना फीस लाखों रुपये की है. इतना ही नहीं, एडमिशन के वक्त इतना मोटा पैसा देना होता है कि किसी भी आम इंसान की हालत टाइट हो जाए. आज हम आपको नोएडा के कुछ ऐसे ही स्कूलों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Prometheus School की फीस

नोएडा के Prometheus School की फीस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. ये नोएडा का सबसे महंगे स्कूलों में से एक है. स्कूल की वेबसाइट पर दिए गए फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक, यहां की फीस 10 लाख रुपये सालाना है. नर्सरी में बच्चे के एडमिशन के लिए ही 1 लाख 80 हजार रुपये लगते हैं. इसके बाद हर चार महीने के हिसाब से 1 लाख 25 हजार रुपये की फीस देनी होती है.  10वीं तक जाते-जाते ये फीस करीब दो लाख तक पहुंच जाती है और 12वीं में 2 लाख 72 हजार रुपये तक जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

शिव नादर स्कूल नोएडा

नोएडा में स्थित शिव नादर स्कूल की फीस भी कुछ इसी तरह की है. ये भी नोएडा के महंगे स्कूलों की लिस्ट में ऊपर आता है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यहां एडमिशन फीस ही 2 लाख 25 हजार रुपये है. इसके अलावा Caution मनी के 75 हजार रुपये भी जमा कराने होंगे, जो स्कूल छोड़ते वक्त रिफंड कर दिए जाते हैं. फीस की बात करें तो यहां हर चार महीने की फीस एक लाख 23 हजार रुपये है. यानी करीब पांच लाख रुपये सालाना फीस भरनी होती है. स्कूल की वेबसाइट पर क्लास के हिसाब से फीस की जानकारी नहीं दी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्टेप बाय स्टेप स्कूल की फीस

नोएडा के स्टेप बाय स्टेप स्कूल की फीस काफी ज्यादा है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नर्सरी के लिए हर महीने की फीस 39,302 रुपये है. 8वीं, 9वीं और 10वीं के लिए ये 36,632 महीना है और 12वीं के छात्रों के लिए 1,00,566 रुपये महीने की फीस बताई गई है. इसके अलावा लंच फीस, ट्रांसपोर्ट फीस और बाकी तरह के चार्ज अलग से लगते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Genesis ग्लोबल स्कूल 

नोएडा में स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल की फीस भी लाखों में है. यहां प्री-नर्सरी में एडमिशन के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये लगते हैं. वहीं 1 लाख 20 हजार का सिक्योरिटी डिपॉजिट होता है. जेनेसिस स्कूल की वेबसाइट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक प्री-नर्सरी की रेगुलर फीस 5 लाख 15 हजार से ज्यादा है. वहीं 12वीं तक ये फीस करीब 5 लाख 90 हजार रुपये तक पहुंच रही है. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट की फीस भी करीब 80 हजार रुपये बताई गई है. इंटरनेशनल कैरिकुलम की फीस 8 लाख रुपये तक जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | कल शाम आया नोटिफिकेशन, आज सुबह इंटरव्यू; DU में PhD एडमिशन को लेकर बवाल

यह भी पढ़ें | रेडियोलॉजी नहीं, इस कोर्स में है डॉक्टरों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी; NEET PG काउंसलिंग में दिखा ट्रेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Most Expensive Schools In Noida, Noida School Fee Hike, Noida Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com