पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' लौट आया है. 16 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार और एमटीवी पर यह स्ट्रीम कर रहा है, जिसमें रणविजय सिंघा एक बार फिर होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. जबकि नेहा धूपिया, बसीर, अभिषेक, प्रिंस छह गैंग लीडर्स में शामिल हैं. इसी बीच शो में ऑडीशन देने आया एक कंटेस्टेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है और लोगों का कहना है कि शो के जज से कई ज्यादा वह जिंदगी में हासिल कर चुकी हैं और उन्हें उसे जज करने का हक नहीं है. दरअसल, यह कंटेस्टेंट और कोई नहीं एशियाई खेलों में दो बार सिल्वर मेडल जीतने वाली एथलीट हरमिलन बैंस हैं, जिनका ऑडिशन वीडियो वायरल हो रहा है.
रोड़ीस रीबर्थ में पहुंची हरमिलन बैंस
वायरल वीडियो में हरमिलन बैंस ऑडिशन में अपने बारे में बताते हुए कहती हैं, मैं इनडोर गोल्ड मैडलिस्ट हूं. इस पर नेहा धूपिया पूछती हैं, किस चीज में तो हरमिलन कहती हैं, रनिंग में. इसके बाद वह अपने स्ट्रगल के बारे में बताती हैं, जिसे सुनकर सभी जज इम्प्रेस होते हुए नजर आते हैं. लेकिन हरमिलन बैंस को शो में देखकर फैंस हैरान हैं.
एक यूजर ने लिखा, तू इतनी तगड़ी है ये सारे बंदे तेरे आगे कुछ नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा, एशियन मेडलिस्ट इस शो में क्या कर रही है. वहीं नेहा धूपिया के किस चीज पर कमेंट को लेकर एक यूजर ने लिखा, उसके पूछने की उसकी चीज में...ऐसा शो कौन दिखता कौन है सड़कछाप शो. दूसरे यूजर ने लिखा, असल में जो हरमिलन ने अचीव किया है उनके आगे बैठे ये लोग कुछ नहीं हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, आप प्लेयर हो कार्टून नहीं. देश का प्रतिनिधित्व करो.
कौन हैं हरमिलन बैंस

हरमिलन बैंस भारतीय मिडिल-डिस्टेंस रनर हैं, जिन्होंने ने एशियन गेम्स में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं. वह एशियाई खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धाओं में दो बार सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं. जबकि वह एशियन इंडोर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता हैं. केएम दीक्षा द्वारा तोड़े जाने से पहले वह 1500 मीटर स्पर्धा में बैंस राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक थीं. हरमिलन बैंस होशियारपुर पंजाब की रहने वाली हैं, जो स्पोर्ट्स की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं