Baby Conceive Treatment: बदलते जीवन शैली में पुरुष और स्त्री दोनों तेजी से बांझपन के शिकार हो रहे हैं, लेकिन आधुनिक और तकनीकी के दौर में मेडिकल साइंस ने भी तेजी से तरक्की है, जिससे ऐसे स्त्री-पुरुषों के पास बांझपन से निपटने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. इनमें आईयूआई, आईवीएफ, आईसीएआई जैसे एडवांस तकनीक प्रमुख है, जिसकी मदद से पीड़ित मां-बाप बनने का सुख आसानी से हासिल कर पाते हैं.
ये भी पढ़ें-Himalayan Gold: हिमालय की बर्फ में बन रहा सोना, खोज में ग्रामीणों ने घर-बार छोड़ पहाड़ों में बनाया आशियाना
कम आक्रामक तकनीकें और उन्नत वैज्ञानिक तकनीकें
गौरतलब है एक साल या उससे अधिक समय तक कोशिश करने के बाद भी प्रेग्नेंसी में असफल होने वाले जोड़ों के लिए आधुनिक ART टेक्नोलॉजी वरदान साबित हो रही है. इनमें आईयूआई, आईवीएफ और आईसीएआई तकनीक प्रमुख है, जिसकी मदद से कपल मां-बाप बनने का सुख आसानी से हासिल कर रहे हैं. इनमें प्राथमिक और कम आक्रामक तकनीकें व उन्नत वैज्ञानिक तकनीकें शामिल हैं.

ओव्यूलेशन इंडक्शन (Ovulation Induction - OI):
यह मेडिकल साइंस की एक ऐसी प्राथमिक तकनीक है, जिसमें उन महिलाओं की मदद की जाती है, जिनके अंडाशय (Ovaries) में सामान्य रूप से हर महीने अंडा (Egg) नहीं बनता है, या अंडा पूरी तरह परिपक्व (Mature) नहीं हो पाता है. यह तकनीक विशेष रूप से PCOS/PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) या अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) से पीड़ित महिलाओं के लिए बहुत प्रभावी मानी जाती है.
ये भी पढ़ें-कॉस्मेटिक सर्जरी की होती है Expiry Date? जानें होंठ, नाक और जबड़े की सर्जरी की फीस और मियाद?
ये भी पढ़ें-केरल में शुरू हुआ 'लिपस्टिक फ्री कैंपस' अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
आईयूआई (Intrauterine Insemination - IUI)
इस प्रक्रिया में पुरुष साथी के वीर्य (Semen) से सबसे स्वस्थ और गतिशील शुक्राणुओं (Sperm) को अलग किया जाता है. इसके बाद महिला के ओव्यूलेशन के समय एक पतली कैथेटर ट्यूब की मदद से शुक्राणुओं को सीधे गर्भाशय (Uterus) के अंदर छोड़ दिया जाता है. यह हल्की इनफर्टिलिटी या कम शुक्राणु संख्या के मामलों में बहुत प्रभावी है.

आईवीएफ (In Vitro Fertilization - IVF):
इस तकनीकी को आम भाषा में "टेस्ट ट्यूब बेबी" भी कहा जाता है. इस प्रक्रिया में महिला के अंडाशय से परिपक्व अंडे (Eggs) निकाले जाते हैं और पुरुष के शुक्राणु के साथ लैब में एक पेट्री डिश में निषेचित (Fertilize) किया जाता है. जब भ्रूण (Embryo) तैयार हो जाता है, तो उसे महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है.
ये भी पढ़ें-DIY Home Spa: घर पर स्पा कैसे करें, कम खर्च में ऐसे तैयार करें 'Home Spa'

इक्सी (Intracytoplasmic Sperm Injection - ICSI):
इक्सी आईवीएफ का ही एक उन्नत रूप है, जो विशेष रूप से पुरुष बांझपन (जैसे बहुत कम स्पर्म काउंट या खराब मोबिलिटी) के लिए इस्तेमाल होता है. इसमें लैब के अंदर माइक्रोस्कोप की मदद से एक सिंगल स्वस्थ शुक्राणु को सीधे एक अंडे के अंदर इंजेक्ट किया जाता है.
ये भी पढ़ें-Adultery: विवाहेत्तर संबंध कितना घातक है? पचड़े में पड़ने से पहले पढ़ लें कानूनी पेंच!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं